शहीर शेख (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Shaheer Sheikh ने किए तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन, तस्वीरों को देख भड़के यूजर्स, कहा- 'रमजान में ऐसा नापाक काम'

टीवी के जाने-माने एक्टर शहीर शेख ने हाल ही में तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए। साथ ही उन्होंने वहां से कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसके बाद से धर्म को लेकर लोगों का उन पर गुस्सा फूट पड़ा है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: टीवी के जाने-माने एक्टर शहीर शेख को आज हर कोई जानता है। उन्होंने कई सुपरहिट सीरियल्स में काम किया है। बीते साल उन्होंने कृति सेनन की फिल्म दो पत्ती से बॉलीवुड में डेब्यू किया। लेकिन इन सबके बीच एक्टर ने हाल ही में तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन किए और वहां से कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। हालांकि, इन तस्वीरों के सामने आने के बाद धर्म को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

दरअसल, शहीर शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महाभारत को-स्टार्स के साथ री यूनियन करते नजर आ रहे हैं। वहीं अब शहीर अपने महाभारात सीरियल के को-स्टार्स संग तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे। इन तस्वीरों में एक्टर तमिलनाडु की पारंपरिक ड्रेस पहने हुए हैं। साथ ही एक तस्वीर में वे अपने शो के को-स्टार्स के साथ मंदिर के बाहर हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे हैं। शहीर के अलावा फोटोज में सौरव शर्मा, अर्पिता रांका और ठाकुर अनूप सिंह समेत कई कलाकार दिखाई दे रहे हैं।

बता दें, शहीर ने 2013 में पौराणिक सीरियल महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाया था। ये शो काफी हिट रहा था। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन दिया कि हमारा महाभारत गैंग तिरुपति से कुछ खूबसूरत यादें लाइव बना रहा है। ध्यान रहे कि हम लोग इतना मिलते नहीं हैं। शायद 6 महीने में एक बार या कभी-कभी सालों में एक बारय़ लेकिन ये तस्वीरें हमारे बीच की बॉन्डिंग का प्रमाण हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि हम हमेशा एक-दूसरे की सेहत के बारे में अपडेट रहते हैं। हर बार जब हम मिलते हैं तो हमारे बीच की एनर्जी अमेजिंग होती है। इन 13 सालों ने हमें महाभारत की यात्रा शुरू करने के समय से कहीं ज़्यादा करीब ला दिया है। लेकिन साथ में सिर्फ़ 1 दिन ही था, हमने अपने समय का भरपूर फ़ायदा उठाया। टीम को शुभकामनाएं और फिर से एक होने की ढेरों बधाई।

हालांकि, इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद से लोग एक्टर को ट्रोल कर रहे है। क्योंकि शहीर शेख मुस्लिम हैं और रमजान का महीना भी चल रहा है। ऐसे में उनका मंदिर जाना लोगों को पसंद नहीं आया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “क्या ये मुस्लिम हैं।” दूसरे ने कहा कि “ रमजान में ऐसा नापाक काम।” वहीं और कमेंट करते हुए लिखा कि " क्या रमजान के पाक महीने में रोजा नहीं रखा है।"

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक