शहीद से द लीजेंड ऑफ भगत सिंह तक, भारत छोड़ो आंदोलन पर बनी बॉलीवुड की फिल्में  
मनोरंजन

भारत छोड़ो आंदोलन: 83 साल पहले हुई ऐतिहासिक घटना का इन फिल्मों में मिलता है जिक्र

8 अगस्त भारत के इतिहास में ऐतिहासिक तारीख है। 83 साल पहले इसी दिन Quit India Movement की शुरुआत हुई थी। इस ऐतिहासिक घटना को भारत की कई फिल्मों में दिखाया गया है।

अनिल सिंह

StartFragment

Bollywood Film On Quit India Movement: 8 अगस्त 2025 भारत छोड़ो आंदोलन की 83वीं वर्षगांठ है। 1942 में इसी दिन महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी, जिसने अंग्रेजों को हिला कर रख दिया था। देश की इस ऐतिहासिक घटना को भारत की कई फिल्मों में दिखाया गया है। मनोज कुमार की शहीद फिल्म से लेकर अजय देवगन की द लीजेंड ऑफ भगत सिंह जैसी फिल्मों में भारत छोड़ो आंदोलन को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। 

भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत 8 अगस्त 1942 को मुंबई में अखिल भारतीय का कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन में महात्मा गांधी ने की थी। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारत छोड़ो का नारा दिया था। भारत छोड़ो आंदोलन की वजह से ब्रिटिश सरकार पर दबाव पड़ा और देश की स्वतंत्रता के लिए नए मार्ग का उदय हुआ। 

भारत छोड़ो आंदोलन पर बनी फिल्में

देश की आजादी पर लगभग दर्जनों फिल्में बन चुकी हैं। इनमें से कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें भारत छोड़ो आंदोलन को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के नाम

  • 1965 में रिलीज हुई मनोज कुमार की शहीद 
  • 1996 में रिलीज हुई मोहनलाल की फिल्म काला पानी
  • 1982 में महात्मा गांधी पर बनी फिल्म गांधी
  • 2002 में आई अजय देवगन की फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
  • 2006 में आई आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती
  • 2017 में आई शाहिद कपूर की फिल्म रंगून
  • 2024 में रिलीज हुई सारा अली खान की फिल्म ए वतन मेरे वतन

विस्तार से इस फिल्म में है भारत छोड़ो का विवरण 

भारत छोड़ो आंदोलन का जिक्र भारत की कई फिल्मों में हुआ है लेकिन जिन फिल्मों का नाम ऊपर दिया है, इन फिल्मों में भारत छोड़ो आंदोलन को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। मनोज कुमार की शहीद और अजय देवगन की द लीजेंड ऑफ भगत सिंह में भारत छोड़ो आंदोलन की जानकारी संक्षिप्त लेकिन दिलचस्प तरीके से पेश की गई है, तो वहीं महात्मा गांधी की बायोग्राफी गांधी में उसे विस्तार के साथ पेश किया गया है  

यूट्यूब पर सभी फ्री में उपलब्ध हैं 

भारत छोड़ो आंदोलन की कहानी दिखाने वाली इन फिल्मों को आप फ्री में यूट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं। वहीं यह अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हैं। आजादी से पहले और भारत छोड़ो आंदोलन की 83वीं वर्षगांठ पर आप इन फिल्मों का लुत्फ़ घर बैठे उठा सकते हैं। 

EndFragment

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच