शाहरुख खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

King Movie Song: कार बूथ में शूट हुआ था शाहरुख खान का ये सीन, ‘तू मिल जाए’ के बिहाइंड द सीन फोटोज आए सामने

Tu Mil Jaye BTS Photos: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ के BTS फोटोज सामने आए हैं। कोरियोग्राफर पियूष भगत ने केपटाउन शूटिंग की झलक दिखाई, जिसमें शाहरुख के खास पल देखने को मिले।

सोनाली झा

Highlights

  • शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

  • कोरियोग्राफर पियूष भगत ने गाने की शूटिंग के बिहाइंड द सीन फोटोज शेयर किए हैं।

  • तस्वीरों में पियूष भगत और शाजिया सामजी के साथ केपटाउन शेड्यूल की झलक देखने को मिली।

Shah Rukh Khan Song Tu Mil Jaye: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म के गाने ‘तू मिल जाए’ ने रिलीज होते ही म्यूजिक चार्ट्स और सोशल मीडिया पर अपनी जगह बना ली है। इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अब गाने के कोरियोग्राफर पियूष भगत ने इसके बिहाइंड द सीन (BTS) फोटोज शेयर कर फैंस को शूटिंग से जुड़ी खास झलक दिखाई है।

‘किंग’ का गाना ‘तू मिल जाए’ इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुआ था। इसके बाद से ही यह लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर लोकप्रियता हासिल कर रहा है। औरमैक्स मीडिया की ‘औरमैक्स हार्टबीट टॉप 5 सॉन्ग्स’ लिस्ट में इस गाने ने नंबर वन पोजीशन हासिल की है। वहीं, जियोसावन पर भी यह टॉप पर बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी इसका क्रेज देखने को मिल रहा है।

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री

गाने की लोकप्रियता की एक बड़ी वजह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी है। गाने में दोनों का रोमांटिक अंदाज और कोरियोग्राफी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। इसके मूव्स को इस तरह तैयार किया गया है कि शाहरुख और दीपिका के बीच की केमिस्ट्री पर्दे पर खूबसूरती से नजर आए।

पियूष भगत ने शेयर की BTS तस्वीरें

गाने के कोरियोग्राफर पियूष भगत ने सोशल मीडिया पर कोरियोग्राफर शाजिया सामजी के साथ केपटाउन शेड्यूल की कई बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शूटिंग के दौरान के कुछ खास पल देखने को मिलते हैं। तस्वीरों के साथ पियूष ने लिखा, 'हमने SRK को इस कार बूथ से शूट किया था। उनकी इस पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब दर्शक गाने के पीछे की मेहनत और शूटिंग से जुड़े इन पलों को देखकर काफी उत्साहित हैं।

24 दिसंबर को रिलीज होगी किंग

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘किंग’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। शाहरुख खान स्टारर यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। गाने को मिल रहे रिस्पॉन्स के बाद अब फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO