शाहरुख खान अपकमिंग फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'धुरंधर' को टक्कर देने आ रहा है पठान 2! Shah Rukh Khan ने दी हिंट, फैंस हुए एक्साइटेड

SRK Upcoming Movies: शाहरुख खान की ‘पठान 2’ को लेकर लंबे वक्त से चर्चा हो रही है। इसी बीच दुबई में एक रियल स्टेट इवेंट के दौरान किंग खान ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिंट दिया।

स्नेहा मौर्या

Shah Rukh Khan Pathan 2 Movie: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान ने साल 2023 में सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म के जरिए लगभग पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले शाहरुख ने इतिहास रच दिया। पठान ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 543 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 1050 करोड़ रुपये की कमाई कर रिकॉर्ड बनाया। अब हाल के समय में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर भी इसी तरह सफलता के शिखर पर पहुंचती दिख रही है, जिससे बॉलीवुड में पठान 2 की चर्चा तेज हो गई है।

हाल ही में शाहरुख खान दुबई की एक ट्रिप पर गए थे। इस दौरान वह एक रियल स्टेट इवेंट में शामिल हुए, जहां उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि रियल स्टेट कंपनी के मालिक शाह रुख की तारीफ करते हुए उनके सामने कुछ बातें कह रहे हैं। बातों-बातों में उन्होंने यह भी कहा “आज के दौर में फिल्मों के सीक्वल का ट्रेंड है। जैसे पठान आई और अब पठान 2 आने वाली है। इसी तरह मैं इस टावर का एक और टावर बनाऊंगा, तो क्या आप लोग बेचेंगे?”

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म का मिला हिंट

इस बयान के बाद फैंस में पठान 2 की पुष्टि को लेकर चर्चा जोर पकड़ गई। खास बात यह रही कि इस दौरान शाहरुख खान ने कंपनी मालिक को बीच में नहीं टोका, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि पठान 2 उनकी अपकमिंग फिल्मों की सूची में निश्चित रूप से शामिल है।

शाहरुख की पठान 2 से पहले उनकी फिल्म किंग रिलीज होगी। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और हिंदी सिनेमा में रिकॉर्ड स्थापित किया। पठान की सफलता ने न केवल SRK की वापसी को यादगार बनाया, बल्कि बॉलीवुड में सीक्वल फिल्मों के प्रति उत्साह भी बढ़ाया।

पठान 2 को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड

फैंस अब बेसब्री से पठान 2 का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही अफवाहें और पुष्टि दोनों सामने आने लगीं। यह स्पष्ट है कि पठान फ्रेंचाइजी ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है और पठान 2 भी इसी सफलता को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेगी। फिलहाल शाहरुख खान की फिल्मों के साथ जुड़ी उत्सुकता, उनके शानदार प्रदर्शन और पठान फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को देखते हुए पठान 2 की रिलीज को लेकर उम्मीदें काफी ऊंची हैं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन