अनिल कपूर और शाहरुख खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

शाहरुख खान ने जब खरीदा था मन्नत, अनिल कपूर भी थे गवाह, बताया बंगले से जुड़ा खास कनेक्शन

Shah Rukh Khan Mannat Story: अनिल कपूर ने शाहरुख खान के बंगले मन्नत से जुड़ा किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि शाहरुख का समुद्र किनारे घर खरीदने का सपना कैसे पूरा हुआ और उनका इस बंगले से क्या कनेक्शन है।

सोनाली झा

Highlights

  • अनिल कपूर ने शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया।

  • शाहरुख खान का सपना समुद्र के सामने एक शानदार बंगला खरीदने का था।

  • अनिल कपूर ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने शाहरुख को 'मन्नत' खरीदते देखा था।

Shah Rukh Khan Mannat Story: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का मुंबई स्थित बंगला ‘मन्नत’ सिर्फ एक आलीशान घर नहीं, बल्कि लाखों लोगों के लिए सपनों की मिसाल है। इस बंगले को पाने के पीछे शाहरुख की एक बड़ी ख्वाहिश थी, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत से पूरा किया। अब अभिनेता अनिल कपूर ने शाहरुख के इसी सपने से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने दोस्त शाहरुख खान को समुद्र के सामने बंगला खरीदने का सपना पूरा करते हुए देखा था।

अनिल कपूर इन दिनों स्टार प्लस के शो 'इंडिया के टॉप 1%' को होस्ट कर रहे हैं। शो के दौरान वह प्रतियोगियों से उनके सपनों और जिंदगी से जुड़ी बातें करते नजर आते हैं। आने वाले एपिसोड में एक प्रतियोगी उनसे कहती हैं कि अगर वह एक करोड़ रुपये जीतती हैं, तो मुंबई में 'मन्नत' जैसा समुद्र के किनारे एक घर खरीदना चाहेंगी। उनकी यह ख्वाहिश सुनकर अनिल कपूर को अपने दोस्त शाहरुख खान की याद आ जाती है। इसके बाद वह अभिनेता के बंगले से जुड़ा किस्सा साझा करते हैं।

शाहरुख खान और अनिल कपूर की पहली मुलाकात

शाहरुख खान से अपनी पहली मुलाकात याद करते हुए अनिल कपूर ने बताया कि दोनों की जान-पहचान फिल्म 'बेनाम बादशाह' की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस वक्त शाहरुख उनसे मिलने आए थे। अनिल ने कहा, 'शाहरुख साहब और मैं कई सालों से बहुत अच्छे दोस्त हैं। जब मैंने उन्हें देखा और उनकी आंखों में देखा, तो मुझे लगा कि वह बहुत बड़े स्टार बनेंगे।' अनिल के मुताबिक, इसी मुलाकात से दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई, जो वक्त के साथ और गहरी होती चली गई।

मन्नत खरीदने का सपना

अनिल कपूर ने आगे बताया कि वह और शाहरुख अक्सर कार्टर रोड पर मिलते थे, जहां शाहरुख का एक फ्लैट हुआ करता था। शाहरुख का सपना समुद्र के सामने एक शानदार बंगला खरीदने का था। अनिल ने कहा कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने शाहरुख को 'मन्नत' खरीदते देखा है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि शाहरुख के वहां रहने आने से पहले उन्होंने इसी बंगले में फिल्म 'तेज़ाब' की शूटिंग की थी। इस तरह 'मन्नत' से अनिल कपूर का भी एक खास फिल्मी जुड़ाव रहा है।

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट