भंसाली ने सलमान खान-ऐश्वर्या राय की पुरानी मोहब्बत को करवा चौथ पर किया याद, पोस्ट पर यूजर्स ने उठाए सवाल

Salman Khan Aishwarya Rai Karwa Chauth: करवा चौथ पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की पुरानी तस्वीरें शेयर कर भंसाली प्रोडक्शंस ट्रोल हो गया। यूजर्स ने नाराजगी जताई और अभिषेक बच्चन को टैग करने की बात कही।
Salman Khan Aishwarya Rai Karwa Chauth
सलमान खान और ऐश्वर्या राय(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • भंसाली प्रोडक्शंस ने करवा चौथ पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की पुरानी तस्वीरें शेयर कीं।

  • ये तस्वीरें फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'चांद छुपा बादल में' की हैं।

  • पोस्ट के कैप्शन में प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, 'कुछ तस्वीरें, कुछ यादें और मोहब्बत का एक खूबसूरत अफसाना।'

Sanjay Leela Bhansali Salman Aishwarya Photos: करवा चौथ के मौके पर बॉलीवुड की एक पुरानी जोड़ी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। दरअसल, संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस भंसाली प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सुपरहिट गाने 'चांद छुपा बादल में' की हैं। तस्वीरों में सलमान और ऐश्वर्या की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

हालांकि, इन तस्वीरों को शेयर करना प्रोडक्शन हाउस को भारी पड़ गया और सोशल मीडिया यूजर्स ने उसे जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। भंसाली प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान और ऐश्वर्या की कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'कुछ तस्वीरें, कुछ यादें और मोहब्बत का एक खूबसूरत अफसाना, हैप्पी करवा चौथ।' तस्वीरों में सलमान और ऐश्वर्या की रोमांटिक केमिस्ट्री देखकर कई फैंस को फिल्म के पुराने दिन याद आ गए।

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने पोस्ट को खूबसूरत याद बताया, लेकिन कई लोगों ने भंसाली प्रोडक्शंस की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा सिर्फ संजय लीला भंसाली ही कर सकते हैं।' वहीं, दूसरे ने कमेंट किया, 'अभिषेक बच्चन को भी टैग करो।'

एक अन्य यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, 'ऐसे पोस्ट मत डालो प्लीज।' वहीं, एक कमेंट में लिखा गया, 'कुछ तो शर्म करो, किसी का घर टूट सकता है।' कई यूजर्स ने इसे अनावश्यक पोस्ट बताते हुए प्रोडक्शन हाउस को ट्रोल किया।

Salman Khan Aishwarya Rai Karwa Chauth
'रामायणम' देखने के लिए हो जाइए तैयार, सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी, जानें कितने घंटे की होगी फिल्म

हम दिल दे चुके सनम से शुरू हुई थी चर्चा

बता दें कि 'हम दिल दे चुके सनम' साल 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान ने समीर और ऐश्वर्या राय ने नंदिनी का किरदार निभाया था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर भी काफी चर्चाएं हुई थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता साल 2002 में खत्म हो गया था। उनके ब्रेकअप को लेकर उस समय कई तरह की खबरें सामने आई थीं। अब करवा चौथ पर शेयर की गई पुरानी तस्वीरों ने एक बार फिर इस चर्चित जोड़ी और उनके अतीत को सुर्खियों में ला दिया है।