शाहरुख खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

जवान का भी बाप...‘किंग’ के फर्स्ट लुक ने फैंस के उड़ाए होश, शाहरुख के एक्शन अवतार पर दिया रिएक्शन

King Teaser Review: शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म किंग की पहली झलक सामने आई। जिसने फैंस को दीवाना बना दिया। अब इस पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आए। तो चलिए जानते हैं...

स्नेहा मौर्या

Shah Rukh Khan King X Reaction: 2 नवंबर यानी आज पूरी दुनिया के लिए खास दिन है, क्योंकि आज बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर किंग खान ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है, उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील वीडियो रिलीज कर दिया गया है। फैंस को इस सरप्राइज की उम्मीद पहले से थी, और जैसे ही वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर तहलका मच गया।

वीडियो में शाह रुख खान का लुक एकदम इंटेंस और पावरफुल नजर आ रहा है। इसमें एक्शन, दमदार डायलॉग्स और उनकी वही किलर स्टाइल देखकर फैंस का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ट्विटर (अब एक्स) पर फैंस के रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, “जवान का भी बाप!” जबकि दूसरे ने कहा, “एक और ब्लॉकबस्टर की तैयारी हो चुकी है।” वहीं एक अन्य फैन ने उत्साह में लिखा, “2026 में थिएटर्स फिर से शाहरुख के नाम होने वाले हैं।”

‘किंग’ के फर्स्ट लुक ने 'जवान' को किया फेल

‘किंग’ के फर्स्ट लुक वीडियो ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर बन सकती है। फैंस का कहना है कि जिस तरह ‘पठान’ और ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था, उसी तरह ‘किंग’ भी रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है।

फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘पठान’ जैसी सुपरहिट फिल्म में शाहरुख खान को डायरेक्ट किया था। सबसे खास बात यह है कि इस बार शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। सुहाना हाल ही में जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं, और अब पिता-पुत्री की यह जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर देखने लायक होगी।

शाहरुख खान की फिल्म के रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

मेकर्स की ओर से साझा किए गए वीडियो के अंत में यह भी कंफर्म किया गया है कि फिल्म 2026 में रिलीज होगी। हालांकि, अभी इसकी सटीक रिलीज डेट सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि इसे अगले साल क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज किया जा सकता है।

फिलहाल शाहरुख खान फिर एक बार बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए तैयार हैं। 2023 में ‘डंकी’ के बाद यह उनकी तीन साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर ग्रैंड वापसी होगी  और फैंस को अब से ही इस किंग-साइज धमाके का इंतजार है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज