मनोरंजन

शाहरुख खान बन गए हैं रोल मॉडल, उनकी देखा-देखी स्मोकिंग छोड़ रहे हैं लोग

शाहरुख खान सिर्फ बॉलीवुड के ही किंग नहीं हैं बल्कि वह अब अपने चाहने वालों के दिलों के बेताज बादशाह भी बन गए हैं। शाहरुख खान इस समय एक रोल मॉडल बन गए हैं। उनकी देखा देखी लोग स्मोकिंग छोड़ रहे हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: शाहरुख खान का 59वां जन्मदिन कई मायनों में खास रहा। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने फैंस को अपकमिंग फिल्म के बारे में जानकारी दी। फैंस पर प्यार लुटाया और एक बड़ी अनाउंसमेंट भी कर दिया कि उन्होंने सिगरेट छोड़ दी है। यह सुनकर उनके फैंस बेहद खुश नजर आए। इतना ही नहीं उनके कई प्रशंसक ऐसे भी हैं जिन्होंने शाहरुख खान से प्रेरित होकर स्मोकिंग छोड़ने का फैसला किया है। उसके बाद से शाहरुख खान को रोल मॉडल बताया जा रहा है।

शाहरुख खान सिगरेट छोड़कर लोगों के बीच रोल मॉडल तो बन गए हैं। लेकिन उनका एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह बता रहे हैं कि वह कोई रूल मॉडल नहीं हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे शाहरुख खान के फैन पेज पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में शाहरुख खान बोल रहे हैं, 'जब-जब जिंदगी में जैसा अच्छा लगे वह करो, मैं कोई ऐसा रोल मॉडल नहीं हूं।' शाहरुख खान का यह वीडियो भी लोगों का दिल जीत रहा है। इसे देख शाहरुख खान के बड़प्पन की बात कह रहे हैं। लाखों लोगों का रोल मॉडल ये बात कर रहा है कि वो कोई रोल मॉडल नहीं है।

शाहरुख खान ने जन्मदिन के मौके पर फिल्म किंग का ऐलान किया। इस फिल्म में वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग में विलेन की भूमिका में अभिषेक बच्चन होंगे। अभिषेक बच्चन इससे पहले भी पर्दे पर खतरनाक विलेन की भूमिका निभा चुके हैं। उनकी वेब सीरीज ब्रीद में उनका नेगेटिव किरदार था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभिषेक की भूमिका उसमें दमदार होगी। फैंस शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग का भी सभी से इंतजार कर रहे हैं। खबर के मुताबिक 2025 में फिल्म की शूटिंग की शुरुआत होगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की रिलीजिंग डेट का ऐलान कब किया जाता है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला