शाहरुख खान (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

ईद के मौके पर शाहरुख खान का दिल छू लेने वाला पोस्ट, बोले- सबको मिले दुआओं से भी ज्यादा

Shah Rukh Khan ने ईद के मौके पर फैंस को खास संदेश देते हुए खुशियों और बरकत की दुआ की। उनके पोस्ट को खूब प्यार मिला। वहीं, उनकी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर भी फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।

सोनाली झा

Shah Rukh Khan Eid Wishes Post: ईद के पावन मौके पर बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपने फैंस को खास अंदाज में मुबारकबाद दी। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए उनके संदेश ने लाखों दिलों को छू लिया। हर साल की तरह इस बार भी शाहरुख खान ने अपने चाहने वालों के लिए प्यार, शांति और खुशहाली की दुआ की।

शाहरुख खान ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह ईद सभी के लिए खुशियों से भरी हो और हर किसी की जिंदगी में बरकत आए। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोगों को उनकी तमाम इच्छाओं से भी ज्यादा मिले। उन्होंने लिखा कि आप और आपके परिवार को ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद। सभी को प्यार और रोशनी मिले, हम जो भी दुआ करें, वह सब हमें मिले और उससे भी ज्यादा।

स्टाइलिश लुक ने भी खींचा ध्यान

इस खास मौके पर शाहरुख खान ने अपनी एक स्टाइलिश तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह हरे रंग की शेरवानी और काले सिल्क सलवार में बेहद शानदार नजर आए। उनका यह पारंपरिक लुक फैंस को काफी पसंद आया और देखते ही देखते पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस ने भी उन्हें ईद की ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके लुक की जमकर तारीफ की।

फिल्म किंग से फिर करेंगे धमाका

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं, जिसे मशहूर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो में 'इस क्रिसमस, डर ही राज करेगा' जैसी दमदार लाइन ने पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। वीडियो में शाहरुख का रफ-टफ अंदाज देखने को मिला, जिसमें वह एक खतरनाक और बेरहम किरदार निभाते नजर आए।

शाहरुख खान का संदेश

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख खान एक भाड़े के सैनिक की भूमिका में हैं, जो बेहद खतरनाक और रहस्यमयी है। उनके इस नए अवतार को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ईद के मौके पर जहां शाहरुख का संदेश लोगों के दिलों को छू गया, वहीं उनकी आने वाली फिल्म ने उनके चाहने वालों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट