मनोरंजन

वकील फैजान खान के फोन से मिली है शाहरुख खान को धमकी, खुद को बता रहे बेगुनाह

रायपुर के वकील फैजान खान के फोन से मिली है शाहरुख खान को धमकी, लेकिन फैजान खान का कहना है कि उनका फोन चोरी हो चुका है उन्होंने यह भी कहा कि मैंने शाहरुख खान पर केस किया था इसके लिए मुझे फंसाया जा रहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली तो पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया। जिस फोन से शाहरुख खान को धमकी मिली है वह फोन वकील फैजान खान के नाम का है लेकिन उनका यह कहना है कि उनका फोन चोरी हो गया था और उन्हें अब इस मामले में फसाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कुछ समय पहले शाहरुख खान पर केस किया था। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

सलमान खान को धमकी मिलने का सिलसिला अभी थमा नहीं था कि शाहरुख खान को भी फोन पर धमकी मिली है और 50 लाख रुपए की मांग भी की गई है। धमकी वाले फोन का रिकॉर्ड जब खंगाला गया तो पता चला फोन वकील फैजान खान के नाम पर रजिस्टर था। लेकिन जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि उनका फोन कुछ दिनों पहले ही चोरी हुआ था जिसके संबंध में उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की है।

पुलिस को की गई शिकायत में खुद फैजान खान ने यह भी बताया कि उनके फोन का गलत इस्तेमाल करने वाले किसी आदमी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं शाहरुख खान को मिली धमकी के मामले में पूछताछ के दौरान फैजान खान ने अपनी बेगुनाही पर कहा कि शाहरुख खान को मिली धमकी भरे कॉल से उनका कोई लेना-देना नहीं है और हो सकता है कि उनको फसाने की कोशिश की जा रही है।

पूछताछ में फैजान खान ने आगे बताया कि 1994 में आई फिल्म 'अंजान' के एक सीन की वजह से उन्होंने शाहरुख खान पर केस किया था। फैजान खान को लगता है कि शाहरुख खान को धमकी देने वाला शख्स कोई और है और वह फैजान खान के नाम का इस्तेमाल करके उन्हें फसाना चाह रहा है, क्योंकि फैजान खान पहले ही शाहरुख खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कर चुके हैं ऐसे में इससे संदिग्धों को फायदा होगा। हालांकि फैजान खान ने इसके बारे में कोई भी सबूत पेश नहीं किया है।

मुंबई पुलिस फिर भी शाहरुख खान को मिली धमकी के मामले में अपनी जांच को जारी रखे हुए है, क्योंकि शाहरुख खान को धमकी दिए जाने का मामला हल्के में नहीं लिया जा सकता। सलमान खान को मिल रही धमकी और उनकी जान पर मंडरा रहे खतरे की वजह से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसे में शाहरुख खान को मिली धमकी में जरा भी लापरवाही पुलिस के लिए बड़ी मुश्किल साबित हो सकती है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच