शाहरुख खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

शाहरुख खान ने खुद किया कंफर्म, 24 दिसंबर को रिलीज होगी 'किंग', ट्रेलर के लिए फैंस को करना होगा इंतजार

King Release Date: शाहरुख खान ने ASKSRK सेशन के दौरान अपनी फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट कंफर्म कर दी है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह एक्शन-एडवेंचर फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सोनाली झा

Shah Rukh Khan King Release Date: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता अब फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर लगातार नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब शाहरुख खान ने खुद फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म कर दी है। अभिनेता ने बताया कि ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शाहरुख खान ने एक्स पर ASKSRK सेशन आयोजित किया, जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान एक फैन ने उनसे ‘किंग’ का अपडेट देने और ट्रेलर रिलीज करने की गुजारिश की। फैन ने कहा कि उसने करीब तीन साल पहले शाहरुख की आखिरी फिल्म थिएटर में देखी थी और अब वह ‘किंग’ के लिए काफी इंतजार कर रहा है। इस पर शाहरुख ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि अब इंतजार ज्यादा नहीं करना पड़ेगा और फैंस सीधे फिल्म देखेंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म पर काम चल रहा है और 24 दिसंबर से पहले फैंस को इससे जुड़ी बाकी चीजें देखने को मिलेंगी।

ट्रेलर के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार

'किंग' के ट्रेलर को लेकर भी शाहरुख ने फैंस को जवाब दिया। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल वह फैंस से बातचीत करेंगे और ट्रेलर बाद में रिलीज किया जाएगा। अभिनेता ने यह भी कहा कि फिल्म की रिलीज में अभी करीब 100 दिन बाकी हैं, इसलिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना चाहिए।

सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं फिल्म पर काम

'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। शाहरुख ने बताया कि निर्देशक और पूरी टीम फिल्म के एसेट्स पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने सिद्धार्थ आनंद की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छी चीज दर्शकों तक पहुंचाने के लिए पूरा समय ले रहे हैं। शाहरुख खान ने यह भी बताया कि वह खुद 'किंग' को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनके मुताबिक फिल्म में एक्शन, गाने और कलाकारों से लेकर उनका लुक तक शानदार है।

पहली बार साथ नजर आएंगे शाहरुख और सुहाना

'किंग' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा और अरशद वारसी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म से सुहाना खान थिएट्रिकल डेब्यू कर रही हैं। खास बात यह है कि शाहरुख और सुहाना पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। अब 24 दिसंबर 2026 को फिल्म की रिलीज के साथ शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत