शाहरुख खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

पैसों के लिए कंडोम बेचने को भी तैयार थे शाहरुख, फिर पत्नी बनीं सबसे बड़ी ताकत, जानें पूरा किस्सा

Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान आज 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर चलिए उनकी सफलता के पीछे की मेहनत और गौरी खान संग उनकी लव स्टोरी के बारे में जानते हैं।

स्नेहा मौर्या

Shah Rukh Khan Love And Struggles Story: बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान आज भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शुमार हैं। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। दिल्ली के एक आम परिवार से आने वाले शाहरुख ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से सफलता की ऊंचाइयां छुईं। दरअसल, आज जब शाहरुख अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं, तो आइए जानते हैं उनके उस सफर के बारे में जिसमें संघर्ष भी था और साथ ही गौरी खान का एक सच्चा प्यार भी।

मशहूर फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा की किताब ‘शहंशाह-ए-बॉलीवुड’ में शाहरुख के जीवन से जुड़े कई दिलचस्प किस्से मिलते हैं। किताब के मुताबिक, जब शाहरुख ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब रोमांटिक हीरो के लिए ‘कुंवारा इमेज’ जरूरी मानी जाती थी। इसके बावजूद शाहरुख ने कभी अपनी शादी को छिपाया नहीं।

कई लोगों ने शाहरुख को शादी न करने की दी थी सलाह

कई लोगों ने उन्हें सलाह दी थी कि जब तक फिल्में हिट न हों, शादी का खुलासा न करें। लेकिन शाहरुख ने गर्व से सबके सामने कहा था कि“मैं फिल्में छोड़ सकता हूं, शादी नहीं टाल सकता। गौरी मेरी अमानत है।” यही बात आज भी उनके व्यक्तित्व को परिभाषित करती है।

गौरी खान ने भी इस सफर में शाहरुख का हर कदम पर साथ दिया। जब शाहरुख मुंबई आए और करियर की शुरुआत कर रहे थे, तब आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी। उस वक्त गौरी खुद नौकरी करती थीं, ताकि घर का खर्च चल सके। शाहरुख खुद भी शुरुआत में बहुत कम फीस पर फिल्में किया करते थे।

घर चलाने के लिए कंडोम बेचने को भी हुए थे तैयार

दिलचस्प बात यह है कि जब बाकी सितारे एक विज्ञापन के करोड़ों रुपये लेते थे, तब शाहरुख आधे दाम में विज्ञापन करने को तैयार रहते थे। 1998 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था “मुझे अपने परिवार के लिए पैसे चाहिए। मैं कोला भी बेचूंगा और कंडोम भी, अगर उससे मेरे बेटे का भविष्य सुरक्षित होता है।”

लेकिन धीरे-धीरे शाहरुख ने टीवी से फिल्मों तक का सफर तय किया और फिर दुनिया के सबसे बड़े फिल्म स्टार्स में शामिल हो गए। खास बात ये है कि उन्होंने कभी नहीं भुलाया कि उनके पीछे एक महिला की अटूट ताकत रही थी, जो गौरी खान हैं।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?