शाहरुख के 61वें जन्मदिन से पहले जगमगाया मन्नत
मन्नत की बड़ी स्क्रीन देख फैंस को टीजर की उम्मीद
फिल्म किंग में बेटी सुहाना के साथ नजर आएंगे शाहरुख
Shah Rukh Khan Birthday 2026: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान कल अपना 61वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। हर साल की तरह इस साल भी उनके फैंस को इस दिन का बेसब्री से इंतजार हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के बंगले मन्नत का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इन फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।
सोशल मीडिया पर सामने आयी इस वीडियो में शाहरुख खान का बंगला मन्नत काफी शानदार तरीके से सजा हुआ दिखायी दे रहा है। हालांकि सबसे दिलचस्प बात ये है कि बंगले के बाहरी हिस्से पर बड़ी स्क्रीन दिखाई देने के बाद फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या किंग के बर्थडे पर कोई सरप्राइज मिलने वाला है?
शाहरुख खान का बांद्रा स्थित बंगला मन्नत किंग के जन्मदिन से पहले रोशनी से जगमगा रहा है। हर साल शाहरुख खान के फैंस उनके जन्मदिन के मौके पर मन्नत पर उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा होते हैं। हालांकि फिलहाल मन्नत में रेनोवेशन का काम चल रहा है, जिसके कारण शाहरुख और उनका परिवार फिलहाल पाली हिल स्थित अपने लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट में रह रहा है।
मन्नत पर लगी बड़ी स्क्रीन की झलक सामने आने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है। फैंस इस उम्मीद में है कि शाहरुख खान के बर्थडे के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म किंग की पहली झलक देखने मिल सकती है। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि 2 नवंबर को यहां उनकी आगामी फिल्म किंग का टीजर दिखाया जा सकता है।
किंग को लेकर सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म में पहली बार पापा-बेटी की जोड़ी नजर आ सकती हैं। जी हां इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अहम भूमिका में नजर आने वाली है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी और राघव जुयाल भी दिखने वाले हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।