शाहरुख खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

किंग खान का ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन, बांद्रा में होगा फैंस मीट का जलवा, मन्नत के बाहर उमड़ा जनसैलाब

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आज यानी 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में इस खास दिन पर वो बांद्रा में अपने फैंस से मिलने जा रहे हैं, जहां एक ग्रैंड इवेंट रखा गया।

स्नेहा मौर्या

Shah Rukh Khan Fans Meetup: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज यानी 2 नवंबर अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट रहे हैंऔर इस मौके पर उनके फैंस के लिए खुशियों का माहौल है। अलीबाग स्थित अपने घर में मिडनाइट प्राइवेट पार्टी के बाद अब किंग खान मुंबई में अपने चाहने वालों से मिलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान ने बांद्रा में अपने फैंस के लिए एक स्पेशल इवेंट आयोजित किया है, जो शाम 4 बजे से बालगंधर्व रंगमंदिर में शुरू होने वाला था। हालांकि, अभी से मन्नत के बाहर भीड़ उमड़ चुकी हैं। खास बात ये है कि यह इवेंट पूरी तरह से एक्सक्लूसिव है, जिसमें सिर्फ उन्हीं लोगों को एंट्री दी जाएगी जिन्हें उनके ऑफिशियल फैन क्लब्स के जरिए पास मिले हैं। आम लोगों या मीडिया को बिना इनविटेशन अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

फैंस से शाहरुख खान करेंगे खास मुलाकात

सूत्रों के अनुसार, इन पास को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ऑफिस में चुने हुए फैन ग्रुप्स को पहले ही बांटा जा चुका है। यह इवेंट किंग खान और उनके प्रशंसकों के बीच एक इमोशनल और एनर्जेटिक कनेक्शन का प्रतीक बनने जा रहा है। इसी बीच, शाहरुख के घर ‘मन्नत’ के बाहर भी तैयारियां जोरों पर हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मन्नत की बालकनी को खास तौर पर साफ करवाया गया है। यही वह जगह है, जहां से शाहरुख हर साल अपने फैंस को हाथ हिलाकर धन्यवाद देते हैं। बताया जा रहा है कि घर में रेनोवेशन चल रहा है, लेकिन उम्मीद है कि इवेंट खत्म होने के बाद शाहरुख बालकनी से बाहर आकर फैंस को ग्रीट करेंगे।

पिछले साल किंग खान अपने जन्मदिन पर बालकनी में नजर नहीं आए थे, जिससे फैंस निराश हुए थे। इस बार हालांकि, उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि हजारों की संख्या में फैंस मन्नत के बाहर पहुंचने वाले हैं ताकि अपने फेवरेट स्टार की एक झलक पा सकें।

मिडनाइट बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे सेलेब्स

बर्थडे ईव पर अलीबाग वाले घर में रखी गई पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए, जिनमें फराह खान, करण जौहर, रानी मुखर्जी, अनन्या पांडे और नव्या नवेली नंदा शामिल थीं। सभी गेस्ट फेरी से अलीबाग पहुंचे थे, जहां रात को मिडनाइट सेलिब्रेशन हुआ।

इसके साथ ही, शाहरुख और गौरी खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने उनके जन्मदिन के मौके पर ‘शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल’ की शुरुआत की है, जो 31 अक्टूबर से देशभर के चुनिंदा थिएटर्स में चल रहा है — फैंस के लिए यह किंग खान का सबसे बड़ा तोहफा साबित हुआ है।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?