शफक नाज  (सैौ. Instagram)
मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस शफ़क नाज़ ने दिया ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब, बोली- सिंदूर लगाने से खतरे में नहीं आया मेरा ईमान

Shafaq Naaz Karwa Chauth: करवाचौथ की तस्वीरें पोस्ट करने के बाद शफ़क नाज़ को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब एक्ट्रेस ने वीडियो जारी कर धर्म, त्योहारों और अपनी पसंद पर खुलकर बात की है।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • करवाचौथ लुक पर ट्रोलिंग से परेशान शफ़क नाज़ ने तोड़ी चुप्पी

  • बोलीं- सिंदूर लगाने से किसी का धर्म नहीं बदलता

  • फलक नाज़ ने भी किया बहन का सपोर्ट, ट्रोलर्स को दिया जवाब

Shafaz Naaz Reaction on Karwa Chauth Trolling: टीवी सीरियल महाभारत में कुंती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शफ़क नाज़ इन दिनों चर्चाओं में है। दरअसल, शफ़क नाज़ ने हाल ही में अपनी करवाचौथ की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसके बाद कुछ लोगों ने उनकी ट्रोलिंग शुरू कर दी थी।

करवाचौथ लुक पर लगातार ट्रोलिंग से परेशान शफ़क नाज़ ने अब चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस विषय पर वीडियो पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने अपने धर्म पर उठ रहे सवालों को लेकर खुलकर बात की है।

धर्म को लेकर कही बात

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शफ़क नाज़ ने वीडियो पोस्ट कर कहा है कि सच कहूँ तो, यह दुख की बात है कि हमें इस तरह की बात पर भी बात करनी पड़ रही है। और यह किसी एक धर्म या एक समुदाय के बारे में नहीं है। यह सबके लिए है। थोड़ा और सम्मान, थोड़ी और समझ और थोड़ी कम नफ़रत।

करवा चौथ पर सिंदूर लगाने को लेकर ट्रोल हुईं थी एक्ट्रेस

करवा चौथ पर लाल साड़ी और सिंदूर में तस्वीरें पोस्ट करने के बाद एक्ट्रेस शफ़क नाज़ को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनके धर्म और मुस्लिम पति जीशान को लेकर भी भद्दे कमेंट्स किए। इस पर एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके पति मुस्लिम हैं, लेकिन सिंदूर लगाने या दूसरे धर्म के त्योहार मनाने से किसी का धर्म नहीं बदल जाता।

ईद, दिवाली और होली सब मनाऊंगी

टीवी एक्ट्रेस ने कहा कि वह सालों से होली, दिवाली, क्रिसमस, रक्षाबंधन और ईद जैसे त्योहार मनाती आ रही हैं। उनके परिवार ने उन्हें सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाया है। उन्होंने कहा कि धर्म निजी विश्वास है और कोई उन्हें यह नहीं बता सकता कि उन्हें क्या पहनना या कौन-सा त्योहार मनाना चाहिए। अगर किसी को उनकी पसंद से परेशानी है, तो वह उन्हें अनफॉलो कर सकता है।

शफ़क को मिला बहन का साथ

आपको बता दें कि शफ़क नाज़, फलक नाज और शीजान खान ये तीनों भाई-बहन हैं। साथ ही ये तीनों टीवी इंडस्ट्री में जाने-माने कलाकार भी है। शफ़क नाज़ की इस वीडियो पर उनकी बहन फलक नाज ने कमेंट कर उनका सपोर्ट किया है। फलक ने लिखा है कि शफ़क़ ऑनलाइन बैठ कर ट्रोलिंग करना ईमान में गिना जाता है, आप नहीं जानते! हम नहीं जानते।

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

असली है या नकली? चांदी का सिक्का पहचानने का ये ट्रिक है उपयोगी, आसान तरीके से घर में ही कर सकते पहचान

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

Explainer: न अनाथालय, न वृद्धाश्रम... नीता अंबानी का 100 एकड़ में बनेगा अनंत आश्रय, जानें क्या है खास?

ग्रामीण रोजगार योजना: शिकायतों के निपटारे की समयसीमा तय, 15 दिन में करना होगा समाधान