शबाना आजमी ने की फरहान अख्तर की तारीफ 
मनोरंजन

शबाना आजमी ने की फरहान अख्तर की तारीफ, बोलीं- 120 बहादुर में दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस

Shabana Azmi Social Media Post: शबाना आजमी ने हाल ही में फिल्म ‘120 बहादुर’ में फरहान अख्तर के दमदार अभिनय की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फरहान का प्रदर्शन बेहद ईमानदार और दिल छू लेने वाला है।

सोनाली झा

Shabana Azmi praises Farhan Akhtar 120 Bahadur: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री शबाना आजमी हमेशा से उम्दा अदाकारी की समझ और सटीक टिप्पणियों के लिए जानी जाती हैं। इस बार उन्होंने अपने सौतेले बेटे फरहान अख्तर के अभिनय की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। शबाना ने हालिया रिलीज़ हुई फिल्म ‘120 बहादुर’ में फरहान के प्रदर्शन को दिल छू लेने वाला बताया और उनकी मेहनत की सराहना की।

शबाना ने अपने पोस्ट में फरहान की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मुझे तुम पर बहुत गर्व है फरहान। तुम्हारा अभिनय बहुत ईमानदार और दिल को छूने वाला है। तुम्हें, रितेश सिधवानी और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा। दर्शकों ने भी शबाना की बात से सहमति जताई और फरहान के प्रदर्शन की तारीफ की।

शबाना आजमी ने कही ये बात

यही नहीं, शबाना आजमी ने फरहान के दो अलग-अलग तरह के किरदारों की तुलना भी की। उन्होंने लिखा कि यह यकीन करना मुश्किल है कि ‘120 बहादुर’ में मेजर शैतान सिंह भाटी जैसे गंभीर और वीर योद्धा का किरदार निभाने वाला वही अभिनेता है, जिसने ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में मजाकिया और भावुक इमरान की भूमिका निभाई थी। उनकी इस तुलना से यह साफ होता है कि फरहान एक बहुमुखी कलाकार हैं, जो किसी भी किरदार को अपनाने में पूरी तरह सक्षम हैं।

शबाना आजमी के पोस्ट पर फरहान का रिएक्शन

शबाना के पोस्ट का जवाब देते हुए फरहान ने विनम्रता से लिखा कि आपसे तारीफ सुनना बहुत बड़ी बात है। धन्यवाद। इस मीठी बातचीत ने फैंस को भी भावुक कर दिया। फिल्म ‘120 बहादुर’ की बात करें तो यह 1962 के भारत-चीन युद्ध की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई दिखाई गई है, जहां 13 कुमाऊं रेजिमेंट के केवल 120 जवानों ने करीब 3000 चीनी सैनिकों का सामना किया था। सभी वीर सैनिक शहीद हो गए, लेकिन उन्होंने दुश्मन को गहरा नुकसान पहुंचाया।

फरहान अख्तर की 120 बहादुर

‘120 बहादुर’ में फरहान अख्तर ने परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों और आलोचकों दोनों ने सराहा है। फिल्म 21 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी। वहीं, फरहान की सुपरहिट फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ उनकी करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। इसमें उनके हल्के-फुल्के, मजेदार और इमोशनल इमरान के किरदार ने दर्शकों का दिल जीता था। ऋतिक रोशन, अभय देओल और कटरीना कैफ के साथ उनकी कैमिस्ट्री भी खूब पसंद की गई थी।

हेमंत सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JMM के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, गिरिडीह में बिगड़ी थी तबीयत

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद