सीमा बिस्वास (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

Seema Biswas Struggle: बैंडिट क्वीन की चमक के पीछे का दर्द, तलाक के बाद अकेली रह गईं सीमा बिस्वास

Seema Biswas Theatre Journey: ‘बैंडिट क्वीन’ से मशहूर हुईं सीमा बिस्वास की प्रोफेशनल सफलता के पीछे निजी जीवन का दर्द छिपा है। 38 की उम्र में शादी और चार साल बाद तलाक के बाद सीमा अकेली रहीं।

सोनाली झा

Seema Biswas Birthday Special Story: फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ में फूलन देवी का दमदार किरदार निभाकर रातोंरात पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सीमा बिस्वास आज 61 साल की हो चुकी हैं। 14 जनवरी 1965 को असम में जन्मीं सीमा ने अपने अभिनय से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि थिएटर और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में भी खास जगह बनाई। हालांकि प्रोफेशनल लाइफ में उन्हें बड़ी सफलता मिली, लेकिन उनकी निजी जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही।

सीमा बिस्वास ने साल 2003 में, 38 वर्ष की उम्र में एनएसडी के पूर्व छात्र निखिलेश शर्मा से शादी की थी। लेकिन यह शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी और महज चार साल बाद दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद सीमा ने दोबारा शादी नहीं की और अब वह अकेले ही अपनी जिंदगी जी रही हैं। वह खुद को थिएटर, फिल्मों और टीवी से जोड़े हुए हैं और एक्टिंग को ही अपना सबसे बड़ा सहारा मानती हैं।

सीमा बिस्वास का अभिनय सफर

सीमा का अभिनय सफर बहुत कम उम्र में शुरू हो गया था। 15 साल की उम्र में एक स्थानीय थिएटर ग्रुप ने उन्हें नाटक में काम करने का मौका दिया। उनकी मां की सहमति से सीमा पहली बार स्टेज पर उतरीं और यहीं से अभिनय का जुनून उनके भीतर गहराता चला गया। बाद में उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में दाखिला लिया और वहां से पास आउट होने के बाद एनएसडी रिपर्टरी कंपनी से जुड़कर करीब सात साल तक थिएटर किया।

सीमा बिस्वास की बैंडिट क्वीन

रंजीत कपूर के नाटक ‘खूबसूरत बहू’ में सीमा के अभिनय को देखकर निर्देशक शेखर कपूर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उन्हें ‘बैंडिट क्वीन’ में फूलन देवी का किरदार दे दिया। यह फिल्म सीमा के करियर की सबसे बड़ी पहचान बन गई, हालांकि फिल्म अपने बोल्ड दृश्यों और गाली-गलौज के कारण काफी विवादों में भी रही। सीमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि न्यूड सीन के चलते वह मानसिक रूप से बहुत टूट गई थीं और शूट के बाद पूरी रात रोती रही थीं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वे सीन बॉडी डबल द्वारा किए गए थे।

सीमा बिस्वास की फिल्में

सीमा बिस्वास ने हिंदी के अलावा मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है। वह खामोशी, कंपनी, पिंजर, एक हसीना थी, वॉटर, विवाह, हाफ गर्लफ्रेंड जैसी कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रहीं। इसके साथ ही उन्होंने टीवी शोज और थिएटर में भी सक्रिय रूप से काम किया। फिलहाल सीमा के पास कोई नई फिल्म नहीं है, लेकिन उनका थिएटर ग्रुप ‘जगमीरा’ आज भी एक्टिव है।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में मजबूती, केंद्रीय बैंक और एशियाई मांग बढ़ी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?