-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kaifi Azmi Birth Anniversary Poetry Heer Ranjha History
11 साल की उम्र में लिखी पहली गजल, हीर-रांझा के हर डायलॉग में बसी थी शायरी, कैफी आजमी ने शब्दों से रचा इतिहास
- Written By: सोनाली झा
Kaifi Azmi Poetry: कैफी आजमी की जयंती पर उनकी विरासत को याद किया जा रहा है। 11 साल की उम्र में पहली गजल लिखने वाले कैफी ने ‘हीर रांझा’ जैसी फिल्मों में शायरी के जरिए इतिहास रच दिया।

कैफी आजमी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Kaifi Azmi Birth Anniversary Special Story: उर्दू और हिंदी साहित्य के महान शायर और हिंदी सिनेमा को यादगार गीत देने वाले कैफी आजमी का आज, 14 जनवरी को 101वां जन्मदिन है। भले ही कैफी आजमी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी शायरी, गीत और विचार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। समाज, इंसानियत और बराबरी की आवाज बनकर उनकी रचनाएं पीढ़ी दर पीढ़ी गूंजती रहेंगी।
कैफी आजमी का असली नाम अख्तर हुसैन रिजवी था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हुआ था। बेहद कम उम्र में ही कैफी का रुझान साहित्य की ओर हो गया था। उन्होंने फारसी और उर्दू की पढ़ाई शुरू की, लेकिन 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और पूरी तरह साहित्य व सामाजिक आंदोलनों से जुड़ गए। इसी दौर में वे प्रगतिशील लेखक आंदोलन का अहम हिस्सा बने और एक प्रतिबद्ध प्रोग्रेसिव शायर के रूप में पहचाने जाने लगे।
11 साल की उम्र में लिखी थी पहली गजल
कैफी आजमी ने महज 11 साल की उम्र में अपनी पहली गजल लिखी थी कि इतना तो ज़िंदगी में किसी के खलल पड़े। उन्होंने खुद को एक मुशायरे में आमंत्रित करवाया और जब वहां अपनी गजलें सुनाईं तो सभी हैरान रह गए। शुरुआत में लोगों को लगा कि उन्होंने अपने बड़े भाई की गजल पढ़ी है, लेकिन जब उनके पिता ने उन्हें मौके पर गजल लिखने को कहा, तो कैफी ने अपनी प्रतिभा साबित कर दी। इसके बाद उनकी शायरी पूरे देश में मशहूर हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
भगवान राम बनने पर रणबीर कपूर हुए भावुक, यश ने जताया आभार, सनी देओल की एंट्री पर गूंज उठीं तालियां
‘रामायणम्’ इवेंट में अरुण गोविल ने भावुक किस्सा सुनाया, नमित मल्होत्रा ने बताई फिल्म बनाने की बड़ी वजह
रामायणम् की ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट में जुटी पूरी स्टारकास्ट, रणबीर कपूर से रवि दुबे तक ने बढ़ाया फिल्म का उत्साह
Yami Gautam Journey: टीवी ऐड से शुरू हुआ करियर, विक्की डोनर ने दिलाई पहचान, नेशनल अवॉर्ड ने रचा इतिहास
कैफी आजमी का था फिल्मों में अहम योगदान
कैफी आजमी ने साहित्य के साथ-साथ फिल्मों में भी अहम योगदान दिया। उन्होंने फिल्म ‘बुजदिल’ से अपने फिल्मी गीत लेखन की शुरुआत की। बतौर लेखक उनका सबसे चर्चित काम चेतन आनंद की फिल्म ‘हीर रांझा’ रहा, जिसमें पूरी फिल्म के संवाद शायरी के रूप में लिखे गए थे। इसके अलावा उन्होंने गीतकार, लेखक और अभिनेता के रूप में भी काम किया।
कई बड़े सम्मानों से नवाजा गया कैफी आजमी को
कैफी आजमी को उनके योगदान के लिए कई बड़े सम्मानों से नवाजा गया। उन्हें पद्मश्री, साहित्य अकादमी अवॉर्ड, ज्ञानेश्वर अवॉर्ड, लोटस अवॉर्ड और राष्ट्रीय एकता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिला। इसके अलावा साहित्य अकादमी फेलोशिप और डॉक्टरेट की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया गया। कैफी आजमी सिर्फ एक शायर नहीं, बल्कि एक विचार थे, जो आज भी अपनी शायरी के जरिए समाज से सवाल पूछते हैं और इंसानियत का रास्ता दिखाते हैं।
Kaifi azmi birth anniversary poetry heer ranjha history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Daily Horoscope: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक राशिफल
Jul 19, 2026 | 12:05 AMकजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PMHPPSC Recruitment: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए आवेदन शुरू
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजो मुझे जीजा मानते हैं, वही फैजल खान कहते हैं…पहली बार नाम विवाद पर बोले खान सर, फायरिंग मामले पर कही ये बात
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजनता का पैसा पानी में न बहे… मानसून सत्र को लेकर आनंद दुबे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को दिलाई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026 | 11:04 PMसंभल को 569 करोड़ की मिली सौगात, CM योगी बोले- अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, हरिहर मंदिर का होगा आदेश
Jul 18, 2026 | 11:01 PMSwitch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल
Jul 18, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM














