सैफ अली खान के लिए भी सुरक्षा की उठी मांग 
मनोरंजन

शाहरुख और सलमान के बाद सैफ अली खान को भी मिलेगी सिक्योरिटी, सेलिब्रिटी की सुरक्षा पर फिर उठा सवाल

एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले के बाद बॉलीवुड में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। तमाम सेलिब्रिटीज एक बार फिर अपनी सुरक्षा का सवाल उठा रहे हैं। पूजा भट्ट और रवि किशन ने इस मामले पर चिंता जताई।

अनिल सिंह

मुंबई: शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी रही हो या फिर सलमान खान के घर पर फायरिंग का मामला, बाबा सिद्दीकी की हत्या रही हो या फिर अब सैफ अली खान पर चाकू से हुआ हमला। बीते कुछ समय से मुंबई में हो रही अपराधिक गतिविधियों को लेकर बॉलीवुड के लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। सैफ अली खान पर हम हुए हमले के बाद पूजा भट्ट और रवि किशन जैसे कलाकारों ने गंभीर चिंता जताई है। पूजा भट्ट ने तो सवाल पूछा है कि क्या इस अराजकता पर अंकुश लगाया जा सकता है।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में दहशत देखने को मिल रही है। बीते दिनों कलाकारों को मारने की मिली धमकियां, कलाकारों के किडनैपिंग का मामला और कलाकारों पर हमले की घटना ने बॉलीवुड को हिला कर रख दिया है। सेलिब्रिटीज के मन के भीतर अपराध को लेकर दहशत पैदा हो गई है। सलमान खान के परिवार ने दहशत का जिक्र भी किया था कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान का परिवार बुरी तरह से डरा हुआ था।

सलमान खान के घर के बाहर बालकनी में बुलेट प्रूफ शीशा लगने के बावजूद परिवार के लोग अब भी डरे हुए हैं। ऐसे में मुंबई में रह रहे सेलिब्रिटीज के सुरक्षा को लेकर अब सवाल उठने लगा है। पूजा भट्ट ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि क्या इस अराजकता पर अंकुश लगाया जा सकता है। मुंबई पुलिस कमिश्नर को टैग करते हुए उन्होंने लिखा कि बांद्रा में हमें और अधिक पुलिस सिक्योरिटी की जरूरत है। मुंबई ने पहले कभी इतना असुरक्षित महसूस नहीं किया था जितना अब कर रही है।

सलमान खान और शाहरुख खान को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से उच्च श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। सलमान खान और शाहरुख खान के अलावा आमिर खान, अक्षय कुमार विवेक रंजन अग्निहोत्री, अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन और कंगना रनौत को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से सिक्योरिटी प्रदान की गई है। अब ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या सैफ अली खान को भी सरकार की तरफ से सुरक्षा मिलेगी। उनके घर में हुई चोरी की वारदात और उन पर हुए जानलेवा हमले को देखते हुए यह मांग की जा रही है कि उन्हें भी सरकार की तरफ से सुरक्षा दी जानी चाहिए।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज