अनुराग कश्यप और गुल पनाग (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Satluj Ban Controversy: सतलुज बैन पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप की 'पायरेटेड वर्जन' वाला बयान वायरल

Gul Panag On Satluj Ban Controversy: दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बाद अनुराग कश्यप और गुल पनाग खुलकर सपोर्ट में उतर आए हैं।

यति सिंह

Diljit Dosanjh Satluj Ban Controversy: बॉलीवुड में इन दिनों अभिव्यक्ति की आजादी और इतिहास के संवेदनशील पन्नों को लेकर एक नया घमासान छिड़ गया है। फेमस एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म सतलुज को लेकर उठा विवाद अब और गहरा गया है। जब इस फिल्म को बिना कोई ठोस कारण बताए ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 से अचानक हटा दिया गया तो हर जगह खलबली मच गई।

अचानक उठे इस कदम ने न केवल फैंस को निराश किया है, बल्कि बॉलीवुड के कई बड़े फिल्ममेकर्स और कलाकारों को भी हैरान कर दिया है। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अब इस फैसले के खिलाफ एकजुट होकर अपनी आवाज उठा रहे हैं।

अनुराग कश्यप ने दिखाए तीखे तेवर

बॉलीवुड को हमेशा समाज का आईना मानने वाले फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने फिल्म सतलुज विवाद पर बेहद सख्त और अनोखा रिएक्शन दी है। अनुराग कश्यप इस तरह के डिजिटल प्रतिबंधों को बेअसर बताते हुए दर्शकों को एक अलग ही रास्ता सुझा दिया है।

उनका कहना है कि अगर कोई प्लेटफॉर्म आधिकारिक तौर पर फिल्म को दिखाने से पीछे हट रहा है, तो लोगों को इसके पायरेटेड वर्जन का सहारा लेना चाहिए। डायरेक्टर का यह बयान साफ तौर पर दर्शाता है कि वह कला पर किसी भी तरह की पाबंदी या सेंसरशिप के सख्त खिलाफ हैं और कहानी को जनता तक पहुंचाने के पक्षधर हैं।

गुल पनाग ने जताई गहरी आपत्ति और पूछा बेहद कड़ा सवाल

बॉलीवुड से लेकर सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने वाली फेमस एक्ट्रेस गुल पनाग ने भी 'सतलुज' विवाद  में अपना गुस्सा जाहिर किया है। गुल पनाग ने इस प्रतिबंध को पूरी तरह से गलत ठहराते हुए कहा कि हमें अतीत की कड़वी और दर्दनाक कहानियों को दबाने की कोशिश बंद कर देनी चाहिए।

गुल पनाग का मानना है कि इतिहास में जो कुछ भी घटा है, उसे बयां करना बेहद जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ियां सच से रूबरू हो सकें। सच्चाई को छुपाने की कोशिशें कभी भी किसी स्वस्थ समाज के निर्माण में मददगार साबित नहीं हो सकतीं।

डिजिटल टकराव का आने वाला अंजाम क्या होगा

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब एक नए मुकाम पर पहुंच गया है, जहां कॉरपोरेट प्लेटफॉर्म और कलाकारों की सोच आमने-सामने खड़ी है।

सितारों के इस आक्रामक रुख के बाद अब देखना यह होगा कि क्या संबंधित ओटीटी प्लेटफॉर्म अपनी रणनीति में कोई बदलाव करता है या फिर यह फिल्म डिजिटल दुनिया के किसी नए रास्ते से फैंस के दिलों तक पहुंचेगी।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?