संकल्प का ट्रेलर रिलीज (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Sankalp Trailer: संजय कपूर की ‘संकल्प’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, राजनीति और सत्ता के खेल की दिखी झलक

Sankalp Political Drama: संजय कपूर की वेब सीरीज ‘संकल्प’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ड्रामा में नाना पाटेकर और नीरज काबी अहम भूमिकाओं में हैं। सीरीज 11 मार्च से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।

सोनाली झा

Sanjay Kapoor Web Series Sankalp: अभिनेता संजय कपूर की आगामी सोशियो-पॉलिटिकल थ्रिलर वेब सीरीज ‘संकल्प’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। यह सीरीज 11 मार्च से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। संजय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि गुरु ने सिखाया, शिष्य ने अपनाया। अब संकल्प अपनी कीमत मांगेगा। उनके इस कैप्शन ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

‘संकल्प’ को मशहूर फिल्ममेकर प्रकाश झा ने निर्देशित किया है, जो पहले ‘आश्रम’, ‘राजनीति’ और ‘गंगाजल’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स दे चुके हैं। इस बार वह सत्ता, भ्रष्टाचार, बदले और विचारधाराओं की जंग पर आधारित एक इंटेंस कहानी लेकर आए हैं। 2 मिनट 2 सेकंड का ट्रेलर बिहार की राजनीति की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें गुरु-शिष्य के रिश्ते और पावर स्ट्रगल को प्रमुखता से दिखाया गया है। सीरीज राजनीति और नौकरशाही के जटिल खेल को उजागर करती है।

दमदार स्टार कास्ट

सीरीज में नाना पाटेकर ‘मास्टर साहब’ की भूमिका में नजर आएंगे, जो एक प्रभावशाली और रणनीतिक गुरु हैं। उनका किरदार चाणक्य जैसी रणनीतियों से प्रेरित दिखाई देता है। वे एक स्कूल चलाते हैं और युवाओं को यूपीएससी की तैयारी भी करवाते हैं। वहीं नीरज काबी और संजय कपूर के वैचारिक विरोधी के रूप में दिखेंगे। नीरज काबी और संजय कपूर के बीच की टकराहट कहानी को और रोचक बनाती है। मोहम्मद जीशान अय्यूब एक वफादार शिष्य की भूमिका में हैं, जिनकी गुरु के प्रति निष्ठा कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ती है। इसके अलावा कुब्रा सैत और क्रांति प्रकाश झा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

सत्ता और विचारधारा की जंग

‘संकल्प’ सिर्फ एक राजनीतिक ड्रामा नहीं, बल्कि आधुनिक समय की रणनीतियों और नैतिक संघर्ष की कहानी है। सत्ता की लालसा, भ्रष्टाचार और आदर्शों के टकराव को गहराई से दिखाने की कोशिश की गई है। ट्रेलर ने यह साफ कर दिया है कि यह सीरीज दर्शकों को रोमांच, सस्पेंस और दमदार अभिनय का बेहतरीन अनुभव देने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद ‘संकल्प’ दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी की इथियोपिया-मलेशिया से अहम बैठक

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज

जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, तीन जिलों में 7 ठिकानों पर छापेमारी; आतंकी साजिश की हो रही जांच