संजय दत्त अपकमिंग मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ की धूम के बीच संजय दत्त का बड़ा धमाका, नई फिल्म का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए एक्साइटेड

Sanjay Dutt Upcoming Movie: ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच संजय दत्त ने अपनी नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। दमदार पोस्टर और रिलीज डेट ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

स्नेहा मौर्या

Sanjay Dutt New Project: संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं, और इसी बीच उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है। पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।

संजय दत्त पोस्टर में दिखा दमदार कॉन्सेप्ट

संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “यह वो सवाल है जो भारत ने कभी पूछना बंद नहीं किया। जवाब जानने के लिए तैयार हो जाइए, 15 मई को सिर्फ सिनेमाघरों में।” पोस्टर की बात करें तो इसमें एक बड़ा सा प्रश्नचिह्न (Question Mark) नजर आता है, जिसके अंदर आग, अखबारों की कटिंग और लाल झंडा लिए लोगों की झलक दिखाई गई है। यह डिजाइन फिल्म के गंभीर और विचारोत्तेजक विषय की ओर इशारा करता है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे अभिजीत मोहन वारंग ने डायरेक्ट किया है। पोस्टर और रिलीज डेट के ऐलान के बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

स्टार कास्ट भी है दमदार

फिल्म में संजय दत्त के साथ अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर पोस्टर देखने के बाद फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए हैं। किसी ने इसे ब्लॉकबस्टर बताया, तो किसी ने संजय दत्त के लगातार आ रहे प्रोजेक्ट्स पर मजेदार कमेंट किए।

क्या है फिल्म की कहानी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आखिरी सवाल’ का प्लॉट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल के इतिहास से जुड़ा है। कहानी एक प्रोफेसर और रिसर्च स्कॉलर के नजरिए से आगे बढ़ेगी, जिसमें कई अनकही घटनाओं को सामने लाने की कोशिश की जाएगी। फिल्म 1925 में केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा स्थापित संगठन की विचारधारा और उसके सफर को भी दिखाएगी।

‘धुरंधर 2’ में भी छाए संजय दत्त

अगर हालिया रिलीज ‘धुरंधर 2’ की बात करें, तो इसमें संजय दत्त ने एसपी असलम चौधरी का निगेटिव किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों से काफी सराहना मिली है। कुल मिलाकर, ‘आखिरी सवाल’ के फर्स्ट लुक ने यह साफ कर दिया है कि संजय दत्त एक बार फिर एक अलग और दमदार विषय के साथ बड़े पर्दे पर लौटने वाले हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा