संजय दत्त ने की भजनलाल शर्मा से मुलाकात (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

संजय दत्त और सीएम भजनलाल शर्मा की मुलाकात से बढ़ी हलचल, क्या राजनीति में दिखेगा नया मोड़?

Sanjay Dutt Post: संजय दत्त ने हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। जिसके बाद से तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

स्नेहा मौर्या

Sanjay Dutt Met Rajasthan CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान की राजनीति इन दिनों बेहद दिलचस्प मोड़ पर खड़ी है। विधानसभा का नया सत्र 1 सितंबर से शुरू होने जा रहा है और उससे पहले ही राजधानी जयपुर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर चर्चा जोरों पर है। इसी बीच एक ऐसी मुलाकात हुई जिसने न सिर्फ राजनीति के गलियारों में बल्कि सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है।

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें संजय दत्त ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं। तस्वीरों में संजय दत्त और मुख्यमंत्री के बीच गर्मजोशी और अपनापन साफ झलक रहा था। संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा कि “राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी से मिलकर खुशी हुई। हम राजस्थान के लिए उनके सपनों की दिशा में काम करेंगे। धन्यवाद सर और जय भोलेनाथ।”

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से संजय दत्त ने की मुलाकात

संजय दत्त की इस पोस्ट ने चर्चा का एक नया दौर शुरू कर दिया है। लोगों का मानना है कि इस मुलाकात के पीछे सिर्फ शिष्टाचार नहीं बल्कि किसी बड़े सहयोग की शुरुआत छिपी हो सकती है। संजय दत्त ने जिस अंदाज में मुख्यमंत्री के सपनों और योजनाओं की तारीफ की, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भविष्य में राजस्थान सरकार के साथ किसी सामाजिक या जनकल्याणकारी योजना का हिस्सा बन सकते हैं।

लोगों ने उठाए सवाल

खास बात ये है कि राजनीति और फिल्मी दुनिया का रिश्ता पुराना है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड सितारे नेताओं से मिलते रहे हैं और कई बार इन मुलाकातों ने बड़े राजनीतिक संकेत दिए हैं। संजय दत्त भी फिल्मों से परे सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। वे ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता अभियानों में सक्रिय रहे हैं और युवाओं को सही राह दिखाने की दिशा में लगातार काम करते आए हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अपने कई भाषणों में युवाओं की शिक्षा, रोजगार और भविष्य को प्राथमिकता देने की बात कही है। ऐसे में यदि संजय दत्त जैसे लोकप्रिय चेहरे सरकार की किसी योजना से जुड़ते हैं तो यह संदेश सीधे युवाओं तक पहुंचेगा और इसका राजनीतिक लाभ भी भाजपा को मिल सकता है।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!