संजय दत्त (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

'भारत में शांति नहीं रही' बयान पर ट्रोल हुए संजय दत्त, अब एक्टर ने समझाया गांधीगिरी वाला पूरा संदर्भ

Sanjay Dutt Troll: संजय दत्त ने देश में शांति को लेकर दिए अपने बयान पर सफाई दी है। ट्रोलिंग के बाद एक्टर ने कहा कि उनका मकसद किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

सोनाली झा

Sanjay Dutt India Peace Statement Controversy: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपने हालिया बयान को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने हाल ही में शेखर सुमन के शो में देश के मौजूदा हालात और शांति को लेकर अपनी राय रखी थी। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि भारत के लोग बहुत अच्छे और बड़े दिल वाले हैं, लेकिन अब उन्हें देश में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और एक्टर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए।

अब संजय दत्त ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने बयान पर सफाई दी है। संजय दत्त ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उनका मकसद किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। शो में कही गई उनकी बातें पहले से तय बातचीत का हिस्सा थीं और उनका उद्देश्य माहौल को हल्का-फुल्का और मजाकिया रखना था। एक्टर ने कहा कि उनकी बातों को उस संदर्भ से अलग समझा गया, जिसमें उन्होंने उन्हें कहा था।

मुन्ना भाई की गांधीगिरी से जोड़ा बयान

संजय दत्त ने कहा कि उनके बयान के पीछे वही भावना थी, जो 'मुन्ना भाई' जैसी फिल्मों में मजाक और व्यंग्य के जरिए दिखाई गई है। खासतौर पर उन्होंने 'गांधीगिरी' के कॉन्सेप्ट का जिक्र किया। एक्टर के मुताबिक, गांधीगिरी का मूल संदेश प्यार, अपनापन, एकजुटता और सद्भावना से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि उनके बयान का मकसद भी इसी तरह का संदेश देना था, लेकिन उनकी बातों का अर्थ उस संदर्भ से हटकर निकाला गया।

शो में क्या बोले थे संजय दत्त

शेखर सुमन के शो में संजय दत्त ने भारतीयों को बड़े दिल वाला और मेहमाननवाज बताया था। उन्होंने कहा था कि देश में शांति होनी चाहिए और उन्हें अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है और लोगों को हमेशा प्यार और भाईचारे की भावना बनाए रखनी चाहिए। इसी बातचीत में संजय दत्त ने प्रधानमंत्री बनने पर वह क्या करते, इस पर भी अपनी राय रखी थी और पीएम के विदेशी दौरों को लेकर टिप्पणी की थी। इन्हीं बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुई थी।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ