संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

10 साल के इंतजार के बाद Sambhavna Seth के घर गूंजी किलकारी, सरोगेसी से बनीं जुड़वां बच्चों की मां

Sambhavna Seth Twins: संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 साल के लंबे संघर्ष के बाद सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने हैं। सात बार IVF असफल होने के बाद कपल को यह खुशी मिली।

सोनाली झा

Sambhavna Seth Becomes A Mother: टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी के जीवन में आखिरकार वह पल आ ही गया, जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। करीब एक दशक तक माता-पिता बनने के लिए संघर्ष करने के बाद यह कपल अब जुड़वां बच्चों का स्वागत कर चुका है। सरोगेसी के जरिए उनके घर दो नन्हे मेहमानों की एंट्री हुई है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की।

संभावना और अविनाश ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट शेयर करते हुए अपने माता-पिता बनने की खुशी जाहिर की। पोस्ट में अस्पताल की कई भावुक तस्वीरें भी शामिल थीं, जिनमें दोनों की आंखों में खुशी साफ झलक रही थी। एक तस्वीर में संभावना भावुक होकर आंसू बहाती नजर आईं, जबकि अविनाश उनके साथ खड़े होकर उन्हें संभालते दिखाई दिए।

संभावना और अविनाश का पोस्ट

पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि इस साल दीपावली हमारे घर समय से पहले आ गई है। लक्ष्मी और गणेश दोनों हमारे घर आ गए हैं। हम भगवान के बेहद आभारी हैं। हर हर महादेव। इस संदेश से साफ है कि कपल अपने जुड़वां बच्चों के आगमन को किसी त्योहार से कम नहीं मान रहा। इस खुशखबरी के सामने आते ही मनोरंजन जगत के कई सितारों ने संभावना और अविनाश को शुभकामनाएं दीं।

सितारों ने दी बधाई

अभिनेत्री गौहर खान ने कमेंट करते हुए बच्चों और परिवार के लिए ढेर सारी खुशियों और सुरक्षा की दुआ मांगी। वहीं उर्फी जावेद ने भी कपल को दिल से बधाई दी। टीवी अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने लिखा कि यह सुनकर बहुत खुशी हुई। भगवान बच्चों पर हमेशा कृपा बनाए रखें। गणपति बप्पा मोरया। इसके अलावा किश्वर मर्चेंट, रोहित पुरोहित और कई अन्य सितारों ने भी नवजात बच्चों के लिए अपना प्यार और आशीर्वाद भेजा।

आसान नहीं था मां बनने का सफर

संभावना सेठ ने पहले भी कई बार अपने मातृत्व संघर्ष के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि मां बनने की चाह में उन्होंने लगभग 10 वर्षों तक लगातार कोशिशें कीं। इस दौरान उन्होंने सात बार आईवीएफ प्रक्रिया अपनाई, लेकिन हर बार उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। कई असफल प्रयासों, गर्भपात और शारीरिक-मानसिक चुनौतियों से गुजरने के बाद भी संभावना ने उम्मीद नहीं छोड़ी।

नए अध्याय की शुरुआत

संभावना और अविनाश के लिए यह सिर्फ बच्चों का जन्म नहीं, बल्कि धैर्य, विश्वास और संघर्ष की जीत का प्रतीक है। उनके फैंस और शुभचिंतक इस खबर से बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद अब यह कपल अपने जीवन के सबसे खूबसूरत दौर की शुरुआत करने जा रहा है।

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

IAS vs IES: सैलरी एक, लेकिन पावर और जिम्मेदारियां अलग; जानिए कौन-सी सेवा आपके लिए बेहतर

सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से की मुलाकात, परिवारों को दिया हर संभव मदद का दिया आश्वासन

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने दर्ज की FIR, मालिकों पर गंभीर आरोप, कमजोर नींव के बावजूद किया निर्माण

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार