समय रैना और मेधा शंकर  (सौ. Instagram@maisamayhoon)
मनोरंजन

Diwali पर समय रैना के घर सजी कॉमेडियनंस की महफिल, मेधा शंकर की मौजूदगी ने बढ़ायी अफेयर की चर्चा

Samay Raina Medha Shankar: समय रैना ने मुंबई स्थित अपने घर पर दिवाली पार्टी होस्ट की। इस दौरान मेधा शंकर भी नजर आईं। दोनों की तस्वीरों के बाद एक बार फिर उनके डेटिंग रूमर्स चर्चा में हैं।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • समय रैना और मेधा शंकर की डेटिंग की अटकलें तेज

  • दिवाली पार्टी में समय की मां संग दिखीं मेधा

  • जून 2026 से शुरू हुई अफेयर की चर्चाएं, अब तक पुष्टि नहीं

Samay Raina Medha Shankar Dating Rumours: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना जो अक्सर विवादों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं, वो आज अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में है। हाल ही में समय रैना ने अपने घर पर सभी कॉमेडियंस दोस्तों और करीबियों के लिए दिवाली पार्टी का आयोजन किया था।

समय रैना ने अपनी दिवाली पार्टी की कुछ खास फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज की सबसे खास बात ये है कि इन फोटोज में समय के साथ फिल्म 12th फेल की एक्ट्रेस मेधा शंकर को भी स्पॉट किया गया है। जिसके बाद से समय रैना और मेधा शंकर की डेटिंग की अटकलें शुरू हो गई है।

ये सितारे भी आएं नजर

समय रैना की दिवाली पार्टी में ना सिर्फ मेधा शंकर बल्कि वरुण धवन, वीर पहाड़िया, आशीष चंचलानी, कीकू शारदा, जाकिर खान, शेरॉन वर्मा, मुनव्वर फारुकी, और बिग बॉस कंटेस्टेंट स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी भी नजर आयी थी। इन फोटोज में समय रैना की मां स्वीटी रैना और मेधा शंकर की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने के लिए मिली।

जून 2026 से शुरू हुई डेटिंग की अफवाह

आपको बता दें कि जून 2026 से ही समय रैना और मेधा शंकर के रिलेशनशिप की अटकलें तेज हो गई थी। उस समय दोनों को आनंदम के मुंबई प्रीमियर में साथ में स्पॉट किया गया था। जिसके बाद मेधा समय के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में भी बतौर गेस्ट पैनलिस्ट नजर आयी थीं। इस दौरान जब समय से पैनस में से सबसे क्लोज फ्रेंड का नाम बताने के लिए कहा गया तो उन्होंने मेधा का नाम लिया था। उन्होंने मेधा को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया था।

नहीं हुई रिलेशनशिप की पुष्टि

इंडियाज गॉट लेटेंट का ये एपिसोड एयर होने के बाद से ही दोनों के अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के साथ में स्विट्जरलैंड वेकेशन की भी खबरें थी। हालांकि मेधा और समय दोनों में से ही किसी ने भी रिलेशनशिप की खबरों पर अभी तक रिएक्ट नहीं किया है और ना ही इसकी पुष्टि की है। हालांकि दिवाली फोटोज में साथ में दिखने के बाद ये अटकलें और भी ज्यादा तेज हो गई है।

Bank Holiday: इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार