प्रणाम सर्विस की लापरवाही पर भड़के फेमस सिंगर अदनान सामी, मुंबई एयरपोर्ट के स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप

Adnan Sami Airport Controversy: फेमस सिंगर अदनान सामी ने मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 की प्रणाम सर्विस पर गंभीर लापरवाही और बदसलूकी के आरोप लगाए।
Adnan Sami Airport Controversy
अदनान सामी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अदनान सामी ने प्रणाम सर्विस पर लापरवाही के आरोप लगाए।

  • सिंगर के अनुसार एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें रिसीव करने के लिए कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।

  • सिंगर ने फ्लाइट में 5 घंटे की देरी की जानकारी देर से मिलने पर सवाल उठाए।

Pranaam Service Controversy: अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले फेमस सिंगर अदनान सामी इन दिनों एक अलग ही वजह से चर्चाएं में आ गए हैं। इस बार उनका गुस्सा किसी गाने या फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि मुंबई एयरपोर्ट की लचर व्यवस्था और वहां मिलने वाली प्रीमियम सेवाओं पर फूटा है।

सिंगर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लंबी पोस्ट लिखकर मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर दी जाने वाली प्रणाम सर्विस के वर्क पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका यह एक्सपीरियंस साबित करता है कि आम यात्रियों के साथ-साथ कई बार बड़ी स्टार को भी किस तरह की असहज परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है।

एयरपोर्ट पर नहीं मिली ढ़ंग से सर्विस

दरअसल पूरा मामला तब सामने आया जब अदनान सामी अपनी टीम के साथ यात्रा करने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे इस प्रीमियम सेवा का इस्तेमाल इसके शुरुआती दिनों से करते आ रहे हैं, लेकिन इस बार उनका अनुभव बेहद बुरा रहा। तय समय पर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भी उन्हें रिसीव करने के लिए वहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।

जबकि उनकी जर्नी और आने के समय की सारी जानकारी पहले ही संबंधित विभाग को दी जा चुकी थी। इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना शुरुआत ने ही इस पूरी यात्रा के अनुभव को पूरी तरह से बिगाड़ दिया और उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मुंबई एयरपोर्ट के स्टाफ पर लगाया आरोप

एयर इंडिया की फ्लाइट के 5 घंटे लेट होने की वजह से स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई। हैरान करने वाली बात यह थी कि प्रणाम सर्विस के कर्मचारियों को इस देरी के बारे में पहले से ही पूरी जानकारी थी। इसके बाद भी उन्होंने यह बात सिंगर और उनकी टीम को तब बताई जब वे सुरक्षा जांच की औपचारिकता पूरी कर चुके थे।

यदि उन्हें टाइम पर इस बात की भनक लग जाती, तो वे घर पर ही आराम से रुक सकते थे और इस तरह मुंबई एयरपोर्ट के कोने में लंबा इंतजार करने से बच जाते। इसी बात को लेकर यात्रियों के प्रति एयरपोर्ट स्टाफ की लापरवाही को पूरी तरह से उजागर कर दिया।

Adnan Sami Airport Controversy
करीना कपूर के दिवाली लुक में दिखी खानदानी शाही विरासत, पगड़ी पर सजी कलगी की कहानी है खास

कर्मचारियों पर लगा लापरवाही का आरोप

स्थिति तब और बदतर हो गई जब उनके साथ तैनात महिला कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय लगातार मोबाइल फोन में बिजी नजर आई। जब लाउंज से बाहर निकलने का समय आया तो वह खुद वहां मौजूद नहीं थी और उनकी मदद के लिए एक नॉर्मल पोर्टर को भेज दिया गया।

कमेंट बॉक्स के जवाबों पर भी फूटा गुस्सा

शिकायत दर्ज कराने के बाद जब अदनान सामी को एयरपोर्ट के चैटबॉट से जवाब मिला, तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उनका मानना था कि वह जवाब बेहद नॉर्मल और गैर-पेशेवर था, जिसमें शिष्टाचार की भारी कमी साफ दिखाई दे रही थी।

अपनी इस तीखी पोस्ट में गायक ने अडानी ग्रुप और संबंधित अधिकारियों को भी टैग किया है। उनके इन गानों जैसे तेरा चेहरा और कभी तो नजर मिलाओ के फैंस आज भी देश-दुनिया में मौजूद हैं, लेकिन इस बार उनके फैंस को भी उनके इस अनुभव के बारे में जानकर काफी हैरानी हुई है।