अखिल अक्किनेनी और समांथा रुथ प्रभु (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया

Akhil Samantha Bond: अखिल अक्किनेनी की लेनिन की रिलीज पर समांथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शुभकामनाएं दीं। समांथा ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया, जिस पर अखिल ने धन्यवाद देते हुए आभार जताया।

सोनाली झा

Samantha Ruth Prabhu Wishes Akhil Akkineni: साउथ अभिनेता अखिल अक्किनेनी की फिल्म 'लेनिन' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। गांव की पृष्ठभूमि पर बनी इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा था। फिल्म की रिलीज के साथ इसके रिव्यू भी सामने आने लगे हैं, लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु की सोशल मीडिया पोस्ट ने बटोरी है।

समांथा ने अपने एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के छोटे भाई अखिल अक्किनेनी की फिल्म के लिए शुभकामनाएं देकर एक बार फिर अपने रिश्तों को लेकर पॉजिटिव संदेश दिया है। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। समांथा रुथ प्रभु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म 'लेनिन' का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि अखिल और पूरी टीम को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। 'लेनिन' को देखकर पहले से ही ब्लॉकबस्टर वाली वाइब आ रही है।

अखिल अक्किनेनी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

समांथा रुथ प्रभु की शुभकामनाओं का जवाब देने में अखिल अक्किनेनी ने भी देर नहीं लगाई। उन्होंने समांथा की इंस्टाग्राम स्टोरी को री-शेयर करते हुए लिखा कि बहुत-बहुत धन्यवाद सैम। मेरी पूरी टीम और मैं आपकी शुभकामनाओं के लिए बेहद आभारी हैं। अखिल के इस जवाब ने साफ कर दिया कि दोनों के बीच आज भी दोस्ताना रिश्ता कायम है। सोशल मीडिया पर फैंस इस बातचीत को काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों की मैच्योरिटी की तारीफ कर रहे हैं।

कैसी है फिल्म लेनिन

निर्देशक मुरली किशोर अब्बरू के निर्देशन में बनी 'लेनिन' एक गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित एक्शन-रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में अखिल अक्किनेनी एक ऐसे युवा की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक प्रभावशाली स्थानीय नेता के खिलाफ संघर्ष करता है। कहानी में राजनीति, परिवार, प्रेम और दमदार एक्शन का मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म में उनके साथ भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं।

समांथा रुथ प्रभु का करियर

वर्क फ्रंट पर समांथा रुथ प्रभु हाल ही में अपनी फिल्म 'मां इंटी बंगारम' में नजर आई थीं। 19 जून 2026 को रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में उन्होंने न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाई, बल्कि इसे अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले भी बनाया। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। समांथा की पोस्ट और अखिल के जवाब ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रोफेशनल रिश्तों में सम्मान सबसे बड़ी बात होती है।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार