1 दिसंबर 2025: सामंथा और राज निदिमोरू की शादी की अफवाहों पर क्या है सच्चाई? रेडिट पर मची हलचल 
मनोरंजन

आज शादी के बंधन में बंधेंगे सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू? जानें क्या है सच

Samantha Ruth Prabhu Wedding Rumours: सामंथा रुथ प्रभु और डायरेक्टर राज निदिमोरू की आज शादी की खबरें वायरल हो रही हैं। हालांकि, दोनों ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अनिल सिंह

Samantha Ruth Prabhu Raj Nidimoru Wedding Rumours: साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और 'द फैमिली मैन' (The Family Man) फेम डायरेक्टर राज निदिमोरू इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में हैं।

इंटरनेट पर तेज़ी से यह दावा वायरल हो रहा है कि यह चर्चित जोड़ी आज, 1 दिसंबर 2025 को, एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध सकती है। हालांकि, यह खबर फिलहाल केवल अफवाह है, क्योंकि दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

क्या सच में आज होगी सामंथा और राज की शादी?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, खासकर रेडिट (Reddit) पर बीते कई दिनों से यह दावा तेजी से फैल रहा है कि सामंथा और राज निदिमोरू कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में बेहद निजी तरीके से शादी करने वाले हैं।

Samantha and Raj to marry tomorrow at Isha centre, Coimbatore. byu/Quaffy_duck inBollyBlindsNGossip

ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं

लेकिन, सच्चाई यह है कि सामंथा और राज दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। ऐसे में, ये खबरें फिलहाल सिर्फ अफवाहों के तौर पर ही देखी जा रही हैं और इनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कब और कैसे करीब आए सामंथा और राज?

सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सामंथा पहली बार राज निदिमोरू से तब मिलीं जब वह 'राज और डीके' की पॉपुलर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के लिए काम कर रही थीं। खबरों के अनुसार, समय के साथ दोनों की दोस्ती गहरी हुई और वे एक-दूसरे के काफी करीब आ गए। हालांकि, इन रिश्तों की खबरों पर भी दोनों ने कोई बयान नहीं दिया है।

सामंथा और राज के आगामी प्रोजेक्ट्स

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी हेल्थ को देखते हुए एक्टिंग से ब्रेक पर हैं।

वहीं, राज निदिमोरू हाल ही में रिलीज़ हुई 'द फैमिली मैन 3' की सफलता का जश्न मना रहे हैं।

एंटरटेनमेंट जगत में यह भी चर्चा है कि दोनों एक बार फिर साथ में नेटफ्लिक्स की एक हॉरर-थ्रिलर सीरीज 'रक्त ब्रह्मांड'में नज़र आ सकते हैं।

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल