सामंथा रुथ प्रभु (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जिम से निकलते वक्त भड़कीं सामंथा रुथ प्रभु, पैपराजी पर निकाला गुस्सा, वीडियो देख यूजर्स ने लगाई फटकार

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिम से निकलते वक्त अचानक पैपराजी पर भड़कती नजर आ रही हैं और अब इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगा दी हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकीं सामंथा रुथ प्रभु अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं और एक बार फिर  वह चर्चा में आ गई हैं। हालांकि, इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि जिम के बाहर उनका गुस्से भरा अंदाज है।

हाल ही में सामंथा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई के एक जिम से बाहर निकलते वक्त पैपराजी पर भड़कती नजर आ रही हैं।

दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सामंथा फोन पर बात करते हुए जिम से बाहर आती हैं। तभी कुछ फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने लगते हैं, जिससे वह अचानक नाराज हो जाती हैं। उन्होंने गुस्से में कहा, "बंद करो यार!" और गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गईं। इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सामंथा के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यूजर्स ने वीडियो देख सामंथा रुथ प्रभु को सुनाई खरीखोटी यूजर्स का कहना है कि सेलेब्स को अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए क्योंकि वे पब्लिक फिगर हैं और फैंस उन्हें फॉलो करते हैं। एक यूजर ने लिखा, "इतना गुस्सा किस बात का?" तो वहीं दूसरे ने कहा, "अगर पसंद नहीं तो पब्लिक प्लेस पर मत आओ, मीडिया तो अपना काम कर रही है!" कुछ लोगों ने सामंथा का समर्थन करते हुए कहा कि लगातार पीछा किया जाना किसी के लिए भी असहज हो सकता है, लेकिन गुस्से का यह तरीका ठीक नहीं है।

इस घटना के बीच सामंथा की लव लाइफ भी सुर्खियों में है। खबरें हैं कि एक्ट्रेस मशहूर फिल्ममेकर राज निदिमोरु को डेट कर रही हैं। हालांकि इस रिश्ते को लेकर दोनों में से किसी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। कुछ समय पहले दोनों को एक साथ वेकेशन एंजॉय करते भी देखा गया था, जिससे अफवाहों को और हवा मिली।

एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में रिलीज हुई हॉरर फिल्म ‘शुभम’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक कैमियो रोल किया था। इसके अलावा वह आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी काफी व्यस्त हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल