दिवंगत सैम नील (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Sam Neill Death: 'जुरासिक पार्क' फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख

Jurassic Park Star Sam Neill Death: हॉलीवुड की फेमस फिल्म जुरासिक पार्क में डॉक्टर एलन ग्रांट का रोल निभाने वाले दिग्गज एक्टर सैम नील का 78 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है।

यति सिंह

Jurassic Park Actor Sam Neill Death: हॉलीवुड अपनी एक्टिंग से समृद्ध करने वाले एक महान कलाकार के चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जुरासिक पार्क' फ्रेंचाइजी में अपनी यादगार एक्टिंग से दुनिया भर के दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले दिग्गज एक्टर सैम नील अब हमारे बीच नहीं रहे।

सैम नील ने 78 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। इस दुखद खबर के सामने आते ही सिनेमा प्रेमी और उनके फैंस गहरे सदमे में हैं। मूल रूप से न्यूजीलैंड के रहने वाले इस एक्टर ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में अपने प्रियजनों के बीच अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी मिलते ही दुनिया भर से लोग उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं।

सैम नील के परिवार ने शेयर किया एक बेहद भावुक संदेश

सैम नील के जाने की पुष्टि खुद उनके परिवार ने की है। परिवार ने सैम नील के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद गरिमामयी और भावुक बयान जारी कर इस अपूरणीय क्षति की जानकारी शेयर की। उन्होंने अपने संदेश में बताया कि सोमवार 13 जुलाई को सिडनी में सैम ने दुनिया अलविदा कह दिया।

सैम नील के आखिरी समय में उनका पूरा परिवार उनके साथ मौजूद था। परिवार ने कहा कि उन्होंने अपनी अंतिम सांस भी उसी मान-सम्मान और गरिमा के साथ ली, जो उनके पूरे जीवन और शानदार करियर की मुख्य पहचान रही थी। हालांकि उनकी मृत्यु अचानक हुई, लेकिन राहत की बात यह रही कि वे अपने अंतिम समय में पूरी तरह से कैंसर मुक्त थे।

कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को दी थी मात

सैम नील के स्वास्थ्य और उनके जीवन के संघर्ष की कहानी भी बेहद प्रेरणादायक रही है। साल 2022 में उन्हें पता चला था कि वह ब्लड कैंसर के एक बेहद दुर्लभ बीमारी थ्री एंजियोइम्युनोब्लास्टिक टी-सेल लिम्फोमा से जूझ रहे थे। साल 2023 में सैम नील ने खुद दुनिया के सामने अपनी इस गंभीर बीमारी का खुलासा किया था।

इसके इलाज के लिए उनकी लंबी कीमोथेरेपी चली थी। मुश्किल समय में खुद को बिजी रखने और जिंदगी को एक नया मकसद देने के लिए उन्होंने अपनी बायोग्राफी भी लिखी थी। परिवार ने बताया कि इलाज के बाद उनकी बीमारी पूरी तरह ठीक हो चुकी थी और वे कैंसर से जंग जीत चुके थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने इस महान कलाकार को दी श्रद्धांजलि

सैम नील के निधन पर केवल हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बेहद संवेदनशील पोस्ट लिखकर सैम नील को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सैम नील ने कई ऐतिहासिक ऑस्ट्रेलियाई कहानियों को अपने अभिनय से जीवंत किया और वहां के नागरिकों के दिलों में एक अमूल्य स्थान बनाया। उन्होंने याद किया कि सैम जितने मजाकिया थे, उतने ही गंभीर भी थे। उन्होंने अपनी बीमारी का सामना भी उसी अदम्य साहस, गरिमा और जिंदादिली के साथ किया जो उनकी हर फिल्म और परफॉर्मेंस में साफ दिखाई देती थी।

सैम नील ने 5 दशकों से भी ज्यादा लंबे अपने अभिनय सफर में 150 से अधिक फिल्मों और टेलीविजन शोज में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। जुरासिक पार्क के अलावा उन्होंने हॉलीवुड द हंट फॉर रेड अक्टूबर, द जंगल बुक, डेड काम, इवेंट होराइजन और पीटर रैबिट जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। हाल ही में हॉलीवुड एक्टर जोश ग्रिसेटी की भी महज 44 साल की उम्र में निधन की खबर ने लाखों लोगों को हैरान कर दिया था।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें