इस दिन को होगा 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले  
मनोरंजन

सलमान खान के शो को नहीं मिला एक्सटेंशन, इस दिन को होगा 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले

Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बॉस 19 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होने जा रहा है। सलमान खान होस्टेड ये सीजन 24 अगस्त 2025 को लॉन्च हुआ था।

सोनाली झा

Bigg Boss 19 Finale Date: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने फिनाले के बेहद करीब है। सलमान खान के इस शो को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि इसे चार हफ्तों का एक्सटेंशन मिल सकता है। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। मेकर्स ने सीजन को बढ़ाने की कोई योजना नहीं बनाई है और ग्रैंड फिनाले की तारीख फिक्स कर दी गई है।

‘बिग बॉस 19’ 24 अगस्त 2025 को कलर्स टीवी पर लॉन्च हुआ था। शो में शुरुआत से ही 17 कंटेस्टेंट शामिल हुए थे, जिनमें अशनूर कौर, गौरव खन्ना, अमाल मलिक, नीलम गिरी, नतालिया जानोसजेक, कुनिका सदानंद, मृदुल तिवारी, तान्या मित्तल और अन्य नाम शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि शो को आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है और यह अपने तय 15 हफ्तों के शेड्यूल पर ही खत्म होगा। इसका मतलब है कि बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होगा।

बिग बॉस 19 के टॉप 10 कंटेस्टेंट

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, इसलिए फिनाले डेट में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अब तक इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह डेट फाइनल मानी जा रही है। शो में अब टॉप 10 कंटेस्टेंट बचे हैं, जिसमें मालती चाहर, गौरव खन्ना, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट, शहबाज बदेशा, तान्या मित्तल, अशनूर कौर, प्रणित मोरे और मृदुल तिवारी शामिल हैं।

प्रणित मोरे की दोबारा एंट्री

कुछ हफ्ते पहले प्रणित मोरे की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। सलमान खान ने ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में बताया था कि प्रणित की मेडिकल रिपोर्ट्स चिंताजनक हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है। इलाज के बाद अब उन्होंने फिर से धमाकेदार एंट्री की है, जिससे फैंस काफी खुश हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले हफ्तों में कौन शो का विनर बनता है। फैंस सोशल मीडिया पर पहले से ही अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के सपोर्ट में कैंपेन चला रहे हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज