अनंत अंबानी के बर्थडे पर उमड़ा सितारों का सैलाब (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Anant Ambani Birthday: भाई कहकर सलमान खान ने लुटाया प्यार, अनंत अंबानी के बर्थडे पर उमड़ा सितारों का सैलाब

Anant Ambani के 31वें जन्मदिन पर जामनगर में भव्य सेलिब्रेशन हुआ, जिसमें बॉलीवुड सितारों ने भी हिस्सा लिया। सलमान खान, शाहरुख खान और रणवीर सिंह समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं।

सोनाली झा

Bollywood Celebs Celebrate Anant Ambani Birthday: अनंत अंबानी ने 10 अप्रैल को जामनगर में अपना 31वां जन्मदिन बेहद भव्य अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे मौजूद रहे, जबकि कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें दिल से शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अनंत अंबानी के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

सलमान खान ने अनंत को अपना छोटा भाई बताते हुए लिखा कि वह बेहद निस्वार्थ और दयालु इंसान हैं, जो कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं। सलमान का एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा कि ये आदमी देश को भी उठाएगा। उनके इस बयान ने फैंस का ध्यान खींच लिया और अनंत के प्रति उनके खास रिश्ते को भी दर्शाया।

सेलेब्स ने दी दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं

शाहरुख खान ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अनंत को बर्थडे विश किया। उन्होंने लिखा कि अनंत हमेशा अच्छा काम करते रहें और लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाते रहें। साथ ही उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की। रणवीर सिंह ने अनंत के साथ एक मजेदार तस्वीर शेयर कर उन्हें 'भाई' कहते हुए जन्मदिन की बधाई दी। वहीं संजय दत्त ने भी एक भावुक पोस्ट के जरिए अनंत को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अनंत को सबसे प्यारा और दयालु इंसान बताते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।

रितेश देशमुख ने की खास दुआ

रितेश देशमुख ने भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की एक प्यारी तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि अनंत की सकारात्मक ऊर्जा हर किसी को प्रभावित करती है और उनकी जिंदगी खुशियों से भरी रहे। अनंत अंबानी का बर्थडे जामनगर में बड़े स्तर पर मनाया गया, जहां कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान शानदार आयोजन, मेहमाननवाजी और भव्य सजावट ने सभी का ध्यान खींचा। कुल मिलाकर, अनंत अंबानी का यह जन्मदिन न सिर्फ एक निजी जश्न रहा, बल्कि बॉलीवुड और बिजनेस जगत के रिश्तों की झलक भी दिखाता है।

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट