सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Salman Khan Property: सलमान खान ने बेचा बांद्रा वेस्ट का अपार्टमेंट, 3.50 करोड़ में फाइनल हुई प्रॉपर्टी डील

Salman Khan Apartment: सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित शिव अस्थान हाइट्स में अपना अपार्टमेंट 3.50 करोड़ रुपये में बेच दिया है। 2015 में खरीदी गई इस प्रॉपर्टी की डील चर्चा में है।

सोनाली झा

Salman Khan Bandra West Apartment: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी प्रॉपर्टी डील है। खबर है कि अभिनेता ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपना एक अपार्टमेंट बेच दिया है। रियल एस्टेट डेटा प्लेटफॉर्म CRE Matrix के मुताबिक, सलमान खान ने यह फ्लैट 3.50 करोड़ रुपये में बेचा है। हालांकि इस पूरे मामले पर अभिनेता या उनकी टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, सलमान खान ने यह अपार्टमेंट साल 2015 में 2.88 करोड़ रुपये में खरीदा था। करीब 10 साल बाद अब इसकी बिक्री 3.50 करोड़ रुपये में हुई है। यह अपार्टमेंट बांद्रा वेस्ट स्थित शिव अस्थान हाइट्स नाम की रेजिडेंशियल बिल्डिंग में मौजूद है। दस्तावेजों के मुताबिक, फ्लैट का कारपेट एरिया 758 स्क्वेयर फीट है। सलमान खान लंबे समय से मुंबई के सबसे चर्चित इलाकों में से एक बांद्रा में रहते हैं और उनकी प्रॉपर्टी से जुड़ी हर खबर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती है।

छोड़ नहीं रहे गैलेक्सी अपार्टमेंट

सलमान खान और उनका परिवार 1974 से बांद्रा स्थित मशहूर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रह रहा है। यह घर उनके फैंस के लिए भी किसी लैंडमार्क से कम नहीं है, जहां अभिनेता की एक झलक पाने के लिए अक्सर भीड़ जुटती है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान अब अपने परिवार के लिए एक नया घर भी बनवा रहे हैं। यह नया घर बांद्रा के चिंबाई इलाके में तैयार किया जाएगा, जो गैलेक्सी अपार्टमेंट्स से ज्यादा दूर नहीं है। बताया जा रहा है कि नए घर का डिजाइन परिवार की प्राइवेसी और सलमान खान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है।

मातृभूमि में निभाएंगे आर्मी ऑफिसर का किरदार

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही देशभक्ति पर आधारित फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसके अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी डील और नई फिल्म, दोनों वजहों से सलमान खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके नए घर और आगामी फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?