सलमान खान की सुरक्षा में सेंध 
मनोरंजन

सलमान खान की सुरक्षा में सेंध, संदिग्ध की घुसपैठ से मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

सलमान खान हमेशा कड़ी सिक्योरिटी के बीच रहते हैं। इसके बावजूद सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक शख्स ने घुसने की कोशिश की। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। 20 मई की शाम को एक संदिग्ध शख्स अवैध रूप से बिल्डिंग में घुस गया, जिससे उनके फैंस और सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बांद्रा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ का निवासी है। घटना शाम करीब 7:15 बजे की है, जब जितेंद्र एक गाड़ी के साथ बिल्डिंग के मुख्य गेट के अंदर घुस गया। इससे पहले भी उसे सुबह 9:45 बजे अपार्टमेंट के आसपास संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा गया था, तब पुलिस ने उसे हटने के लिए कहा था। गुस्से में आकर उसने अपना मोबाइल फोन जमीन पर फेंककर तोड़ दिया।

लेकिन शाम को वह दोबारा लौट आया और इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की कार के साथ अंदर घुसने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस कांस्टेबल सुर्वे, महेत्रे, पवार और सुरक्षा गार्ड कमलेश मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोका और तत्काल बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया, "मैं सलमान खान से मिलना चाहता हूं, लेकिन पुलिस मुझे मिलने नहीं दे रही थी, इसलिए मैं छिपने की कोशिश कर रहा था। आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है।

इस पूरे मामले में BNS की धारा 329(1) के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। गौरतलब है कि सलमान खान को बीते कुछ समय से लगातार जान से मारने की धमकियां मिलती रही हैं। हाल ही में उनके घर के बाहर फायरिंग की घटना ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और भी बढ़ा दी थी। इसी वजह से उनकी सुरक्षा में अब Y+ कैटेगरी की व्यवस्था की गई है और हर सार्वजनिक स्थल पर वो सुरक्षा घेरे में रहते हैं। इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद कोई संदिग्ध व्यक्ति बिल्डिंग में कैसे घुस गया।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे