अजाई और इवार आहलूवालिया (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Salman Khan की फिल्म में किस टीवी कपल्स के बच्चे निभा रहे है खास किरदार, जानें कौन हैं अजाई और इवार?

Azai Iwar Matrubhoomi Movie: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि में उनके बेटों का किरदार निभाने वाले अजाई और इवार अहलूवालिया चर्चा में हैं। दोनों टीवी स्टार शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल के बेटे हैं।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • सलमान खान के ऑनस्क्रीन बेटों ने खींचा सबका ध्यान

  • शब्बीर आहलूवालिया और कांची कौल के बेटे हैं अजाई-इवार

  • 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस'

Salman Khan Matrubhoomi Shabbir Kanchi Sons Azai Iwar: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। शुक्रवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में पूरी स्टारकास्ट देखने के लिए मिली।

मातृभूमि के ट्रेलर लॉन्च में दो नए चेहरों ने सभी का ध्यान खींचा। ये चेहरे कोई और नहीं बल्कि इस फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के बेटों की भूमिका निभाने वाले कलाकार है। इन दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट का नाम अजाई और इवार हैं।

कौन हैं अजाई और इवार अहलूवालिया?

फिल्म मातृभूमि में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पति-पत्नी के रोल में नजर आने वाले हैं। इन दोनों के किरदार के दो बेटे भी बताएं जाने वाले है। जिनका किरदार अजाई अहलूवालिया और इवार अहलूवालिया निभा रहे हैं। ये दोनों पति पत्नी और पंगा में नजर आने वाले शब्बीर आहलूवालिया और कांची कौल के बेटे हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आए। कई लोगों ने उनकी क्यूटनेस और स्टाइल की तारीफ की।

कब रिलीज होगी सलमान खान की मातृभूमि?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इनके अलावा अंकुर भाटिया, मुकेश ऋषि, तेनजिन बोध, अभिलाष चौधरी, विपिन भारद्वाज, जेन शॉ और हीरा सोहेल भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म का प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। पहले इसे 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन इसकी रिलीज टल गई। अब ट्रेलर लॉन्च के दौरान घोषित तारीख के मुताबिक फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

कलर्स टीवी के पति पत्नी और पंगा में आ रहे हैं नजर

टीवी के मशहूर एक्टर शब्बीर आहलूवालिया और उनकी पत्नी कांची कौल इन दिनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आ रहे हैं। शब्बीर आहलूवालिया और कांची कौल की शादी 27 नवंबर 2011 को हुई थी। ये दोनों ही सलमान खान के करीबियों में से एक हैं।

अमेरिका में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा लापता, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस से मदद की गुहार

छठ और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, 18 हजार स्पेशल ट्रेनों का संचालन

धनतेरस पर बना नया रिकॉर्ड! सोने-चांदी की बिक्री ₹66,000 करोड़ पार, स्वदेशी की जबरदस्त मांग

दीपावली में अबतक 6 लाख करोड़ का व्यापार, वोकल फॉर लोकल बनी ग्राहकों की पहली पसंद

AI में आत्मनिर्भर बनाएगी IIT: केंद्र सरकार दे रही प्रोत्साहन, देश को आत्मनिर्भर बनाने की ऐसी है तैयारी