Amitabh Bachchan Blog: अमिताभ बच्चन को अब भी याद आते हैं स्कूल के दिन, ब्लॉग में सुनाया क्लास 8 का किस्सा

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन की तबीयत को लेकर आई खबरों के बीच KBC की शूटिंग एक हफ्ते के लिए रोक दी गई है। अभिनेता ने ब्लॉग में अपने रूटीन और पुरानी यादों के बारे में भी बताया।
Amitabh Bachchan Health Update
अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक न होने की खबरों के बीच KBC की शूटिंग एक हफ्ते के लिए रोकी गई है।

  • रिपोर्ट के मुताबिक, सेहत में सुधार होने पर अगले हफ्ते शूटिंग दोबारा शुरू हो सकती है।

  • KBC के दिवाली स्पेशल वीक में रामायण की स्टारकास्ट वाला एपिसोड पहले ही प्रसारित किया गया।

Amitabh Bachchan KBC Shooting: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले कई सालों से अपने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हर सीजन में उनके शो को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। हालांकि, अब अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर एक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से KBC की शूटिंग पिछले एक हफ्ते से रुकी हुई है।

शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अमिताभ बच्चन पिछले कुछ समय से अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से मेकर्स ने फिलहाल नए एपिसोड की शूटिंग रोकने का फैसला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक हफ्ते से शो की शूटिंग नहीं हुई है। हालांकि, अगर अमिताभ बच्चन की तबीयत में सुधार होता है, तो अगले हफ्ते से शूटिंग दोबारा शुरू की जा सकती है। फिलहाल उनकी सेहत को लेकर किसी खास बीमारी की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पहले शूट हुआ था रामायण वाला एपिसोड

सूत्र ने बताया कि KBC के लिए आखिरी बड़ा सेलिब्रिटी एपिसोड रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ शूट किया गया था। तीनों अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे। पहले इस एपिसोड को फिल्म की रिलीज के आसपास टेलीकास्ट करने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर आई चिंताओं के बीच मेकर्स को अपना प्लान बदलना पड़ा।

Amitabh Bachchan Health Update
Bigg Boss 20 Episode: स्काउट OP और लव गिल की नजदीकियों से टूटा काशवी का दिल, लाइवस्ट्रीम में बताईं ये 5 बातें

ब्लॉग में अमिताभ ने बताई काम पर लौटने की बात

इस बीच अमिताभ बच्चन ने शनिवार को अपने ब्लॉग में भी काम और अपनी दिनचर्या को लेकर बात की। उन्होंने लिखा कि वह धीरे-धीरे अपनी पुरानी दिनचर्या और कामकाज की जिंदगी में लौट रहे हैं। बिग बी के मुताबिक, जब इंसान रोजमर्रा की जिंदगी से दूर हो जाता है, तो दोबारा उसी रूटीन में ढलना आसान नहीं होता।

चश्मा और मोबाइल तक भूल जाते हैं बिग बी

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने यह भी बताया कि कभी-कभी उन्हें अपना चश्मा और मोबाइल तक याद नहीं रहता। यहां तक कि वह भूल जाते हैं कि उन्हें आगे क्या करना था। हालांकि, उन्हें स्कूल के आठवीं कक्षा के दिनों की बातें आज भी अच्छी तरह याद हैं। फिलहाल फैंस को उम्मीद है कि अमिताभ बच्चन जल्द स्वस्थ होकर KBC के सेट पर वापसी करेंगे।