Highlights
सलमान खान ने फिल्म 'मातृभूमि' के ट्रेलर की रिलीज का ऐलान कर दिया है।
फिल्म का ट्रेलर 10 नवंबर की शाम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा।
नए पोस्टर में सलमान खान फौजी के दमदार और इंटेंस अवतार में नजर आ रहे हैं।
Salman Khan Film Maatrubhumi Trailer Date Reveal: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से उनकी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' का इंतजार कर रहे दर्शकों को अब इसका ट्रेलर देखने को मिलने वाला है। फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद अब मेकर्स ने इसके ट्रेलर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है।
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ट्रेलर की रिलीज का ऐलान किया है। इसके बाद से ही फैन्स के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। सलमान खान ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि 'मातृभूमि' का ट्रेलर आज यानी 10 नवंबर की शाम रिलीज होगा। अभिनेता ने पोस्ट के साथ लिखा कि ट्रेलर आज शाम रिलीज हो रहा है, धैर्य रखने के लिए धन्यवाद। इस ऐलान के बाद फैन्स बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि सलमान खान की फिल्म की रिलीज डेट पहले ही कंफर्म हो चुकी है। अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर पहले एक खास मीडिया स्क्रीनिंग भी रखी गई थी, जिसमें चुनिंदा पत्रकारों को इसका ट्रेलर दिखाया गया था। वहां से मिले सकारात्मक रिव्यू के बाद अब इसे दर्शकों के लिए ऑनलाइन रिलीज किया जा रहा है।
ट्रेलर के ऐलान के साथ ही फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आया है। इसमें सलमान खान एक दमदार और इंटेंस फौजी के अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सेना की वर्दी पहनी हुई है और उनके हाथ में भारी हथियार दिखाई दे रहा है। पोस्टर के बैकग्राउंड में बर्फीले पहाड़, धुंध और हथियारों के साथ खड़े सैनिक नजर आ रहे हैं।
पोस्टर पर फिल्म का नाम 'MAATRUBHUMI' बड़े अक्षरों में लिखा है। इसके साथ ही 'May War Rest in Peace' टैगलाइन भी दी गई है, जो फिल्म की कहानी के युद्ध और शांति से जुड़े पहलुओं की ओर इशारा करती है। सलमान का यह अंदाज उनके पिछले कई किरदारों से अलग दिखाई दे रहा है।
अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बन रही 'मातृभूमि' को देशभक्ति और एक्शन से भरपूर फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म मातृभूमि की कहानी और सलमान के किरदार को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। अब देखना होगा कि ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैन्स का इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।