सलमान खान और चित्रांगदा सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट मिली मंजूरी, जानें फिल्म की रिलीज डेट

Salman Khan Film Maatrubhumi: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को CBFC से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है। फिल्म बिना किसी कट के पास हुई है। गलवान घाटी की घटना पर आधारित यह फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होगी।

सोनाली झा

Highlights

  • सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को CBFC से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है।

  • सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बिना किसी कट के पास कर दिया है।

  • फिल्म में सलमान खान कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं।

Salman Khan Film Maatrubhumi CBFC Certificate: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। लंबे इंतजार के बाद फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है और अब इसे सेंसर बोर्ड से भी हरी झंडी मिल गई है। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। खास बात यह है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को बिना किसी कट के पास कर दिया है।

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को CBFC ने U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म को बिना किसी कट के मंजूरी मिली है। इस खबर की एक और खास बात यह है कि सर्टिफिकेट पर CBFC के चेयरमैन शशि शेखर वेम्पति ने खुद हस्ताक्षर किए हैं। आमतौर पर सेंसर सर्टिफिकेट पर CBFC के सीईओ राजेंद्र सिंह शेखावत के हस्ताक्षर होते हैं।

सरकार के कहने पर किए गए थे बदलाव

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म मातृभूमि से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मेकर्स ने भारत सरकार के कहने पर 'मातृभूमि' में कुछ बदलाव किए थे। इसके बाद फिल्म संबंधित अधिकारियों को दिखाई गई, जहां से इसे मंजूरी मिल गई। फिर फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया। खास बात यह रही कि CBFC ने फिल्म देखने के बाद इसमें किसी तरह के बदलाव या कट की मांग नहीं की।

सलमान खान

कितना है फिल्म का रनटाइम

सलमान खान की फिल्म की लंबाई भी सामने आ गई है। सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक, 'मातृभूमि' का रनटाइम 154 मिनट और 12 सेकंड है। यानी दर्शकों को सिनेमाघरों में करीब 2 घंटे 34 मिनट तक यह एक्शन ड्रामा देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के मामले में सेंसर बोर्ड ने आमतौर पर दिए जाने वाले कुछ अतिरिक्त निर्देश भी नहीं दिए।

सलमान खान

गलवान घाटी की घटना पर आधारित है कहानी

'मातृभूमि' साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं, चित्रांगदा सिंह भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है, जबकि इसकी कहानी चिंतन गांधी ने लिखी है। इसका निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले हुआ है।

सलमान खान

4 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही 'मातृभूमि' आखिरकार 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अब सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को कितना पसंद आती है।

PM मोदी और ज्ञानेश कुमार ने की वोट चोरी, राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या कहा? 10 बड़ी बातें

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

सरकार की नजर अब 800 पार पर...खरगे ने परिसीमन बिल पर सरकार पर साधा निशाना; SC-ST आरक्षण पर भी उठाए सवाल

CRPF की निगरानी में जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई रस्म

परिसीमन बिल को समर्थन का ऐलान, अगले ही दिन शरद पवार से मिलने पहुंचे गौतम अडानी; 2023 की मुलाकात भी चर्चा में