Kriti Sanon Look: कभी दिए किलर पोज तो कभी खाया पिज्जा, GQ अवॉर्ड्स के लुक में दिखा कृति सेनन का बॉसी अंदाज

Kriti Sanon Fashion: कृति सेनन ने GQ अवॉर्ड्स 2026 की तस्वीरें शेयर की हैं। ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में उनका बॉसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। पिज्जा खाते हुए उनकी तस्वीरें भी चर्चा में हैं।
Kriti Sanon Black And White Outfit
कृति सेनन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Kriti Sanon Outfit
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी खूबसूरती और शानदार फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस GQ इंडिया के 'मेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026' में शामिल हुईं। यहां उनका स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। अब कृति ने इस इवेंट की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kriti Sanon Black And White Look
कृति सेनन ने इस खास इवेंट के लिए ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट चुना था। उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट और मैचिंग जैकेट पहनी थी। उनके आउटफिट में गोल्डन डिटेलिंग भी देखने को मिली, जिसने पूरे लुक को और खास बना दिया। इस ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट नजर आईं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kriti Sanon Look
कृति सेनन का यह लुक किसी लेडी बॉस से कम नहीं लग रहा था। उनके आउटफिट से लेकर हेयरस्टाइल और मेकअप तक हर चीज काफी शानदार थी। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया। उनकी तस्वीरों में एक अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है, जिस पर फैंस भी फिदा हो गए हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kriti Sanon GQ Awards 2026
कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मिशन पूरा हुआ।' तस्वीरों की शुरुआत एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो से होती है, जिसमें एक्ट्रेस बेहद कूल अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kriti Sanon Fashion
कृति की तस्वीरों में उनके तैयार होने के कुछ खास पल भी देखने को मिले। कुछ फोटोज में एक्ट्रेस मेकअप करवाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों से उनके ग्लैमरस लुक के पीछे की तैयारी की झलक मिलती है। वहीं, कैमरे के सामने उनके शानदार पोज और कॉन्फिडेंस ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kriti Sanon Photo
कृति सेनन की तस्वीरों में एक मजेदार पल भी देखने को मिला। आखिरी की कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस पिज्जा खाती और कूल अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी इन फोटोज पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कोई उन्हें 'लेडी बॉस' कह रहा है तो कोई उनके बॉसी वाइब्स की तारीफ कर रहा है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.