सलमान खान ने वांटेड की शूटिंग के दौरान हेल्पर्स को गिफ्ट की थीं 35 साड़ियां 
मनोरंजन

वांटेड की शूटिंग के दौरान हुआ था कुछ ऐसा, सलमान खान ने 35 सफाईकर्मियों को दिया था खास तोहफा

वांटेड की शूटिंग के समय सलमान खान ने फिल्मसिटी में 35 महिला सफाई कर्मियों को खास तोहफा दिया था, दरअसल चार महिला उनके पास आई और सलमान से कुछ मांगा, तो उन्होंने सभी को गिफ्ट दिया। पढ़ें पूरा किस्सा।

अनिल सिंह

मुंबई: सलमान खान एक बड़े सुपरस्टार हैं, जो दुनिया भर में लाखों दिलों पर राज करते हैं। उनका फैन बेस उन्हें बहुत पसंद करता है। सलमान को उनकी शानदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए तो जाना जाता है, लेकिन फैंस उन्हें उनकी दरियादिली और दूसरों की मदद करने के लिए भी बहुत पसंद करते हैं। इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला था, जब वांटेड फिल्म के सेट पर सलमान खान ने काम करने वाले वर्कर्स को 35 साड़ियां बतौर गिफ्ट दी थीं।

2009 में सलमान खान प्रभु देवा की एक्शन फिल्म वांटेड की शूटिंग कर रहे थे। अपनी दयालुता और मदद करने की आदत के लिए जाने जाने वाले सलमान ने फिर से अपनी भलाई दिखाई। फिल्म सिटी में शूटिंग के दौरान चार महिला सफाईकर्मियों ने उनसे साड़ियां मांगी। सलमान ने उनसे पूछा कि वहां कुल कितनी महिला सफाईकर्मी हैं और तुरंत एक आदमी को 35 साड़ियां खरीदने के लिए भेज दिया। बाद में उन्होंने सभी सफाईकर्मियों को ये साड़ियां तोहफे में दीं।

सलमान खान का यह नेक कदम उनके दयालु स्वभाव और बड़े दिल को दिखाता है, जो हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। सलमान खान का जन्मदिन कुछ ही दिनों में आने वाला है, और इस खास पल को याद करके हमारा प्यार उनके लिए और बढ़ जाता है। काम की बात करें तो, सलमान खान ईद 2025 पर साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और एआर मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टेड सिकंदर के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं।

सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत 1988 में फिल्म "बीवी हो तो ऐसी" से की। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। सलमान खान की पहली सफल फिल्म "मैंने प्यार किया" (1989) थी, जो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म ने सलमान खान को रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद से वो अब तक 50 से अधिक फिल्म कर चुके हैं। दबंग, टाइगर, फ्रेंचाइजी से उन्हें नै पहचान मिली वांटेड फिल्म उनके जीवन की टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी उसके पहले उनका करियर ग्राफ काफी नीचे चला गया था।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन