सलमान खान के सिकंदर की रिलीज डेट से दर्शकों में उत्साह 
मनोरंजन

Sikandar Release Date: मेकर्स ने क्यों बदली सलमान खान के सिकंदर की रिलीज डेट, सामने आयी बड़ी वजह

Salman Khan Film Sikandar: सलमान खान की मोस्ट वांटेड फिल्म सिकंदर की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है, लेकिन रिलीजिंग डेट ने दर्शकों की हैरानी बढ़ा दी है, आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह।

अनिल सिंह

Sikandar Movie: सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद पर रिलीज होगी यह सभी को पता था, लेकिन तारीख क्या होगी यह कोई नहीं जानता था। अब रिलीजिंग डेट का ऐलान कर दिया गया है। सिकंदर फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मतलब साफ है कि यह फिल्म ईद के दिन दस्तक देगी। 30 मार्च को रविवार है। पहले ये 28 मार्च यानी शुक्रवार को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने अचानक फैसला लिया और यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी। ईद 30 या 31 तारीख को हो सकती है। चलिए जानते हैं मेकर्स ने आखिर इतना बड़ा फैसला क्यों लिया है इसके पीछे क्या कारण है।

सलमान खान की फिल्म सिकंदर के साथ मेकर्स बड़ा प्रयोग करना चाह रहे हैं। सलमान खान की पिछली फिल्म टाइगर 3 ठीक दिवाली के दिन रिलीज हुई थी और फिल्म ने तगड़ी कमाई की थी। ऐसे में मेकर्स का यह अंदाजा है कि ईद के दिन फिल्म जब रिलीज होगी तो यह कमाई का नया आंकड़ा छू सकती है। हालांकि मेकर्स का यह प्रयोग कामयाब होता है या नहीं यह 30 मार्च को ही पता चलेगा। खबर के मुताबिक फिल्म की विदेशों में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि यह फिल्म भी सलमान खान की बाकी फिल्मों की तरह वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

सलमान खान की सिकंदर फिल्म साजिद नाडियाडवाला ने बनाई है, पहले अंदाजा यह लगाया जा रहा था कि यह फिल्म 28 मार्च को रिलीज होगी, लेकिन अब यह तय हो गया है कि यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर, शर्मन जोशी, सत्यराज और अंजनी धवन जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है। अंदाजा यह है कि फिल्म को पहले दिन 50 करोड़ की ओपनिंग मिल सकती है।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट