सलमान खान के बिग बॉस 19 फीस सिकंदर फिल्म के बजट से अधिक होगी  
मनोरंजन

सिकंदर फिल्म के कुल बजट से अधिक होगी सलमान खान की बिग बॉस 19 की फीस

सलमान खान की बिग बॉस के हर सीजन की फीस की चर्चा जोरों पर रहती है। इस बार भी कहा यह जा रहा है कि बिग बॉस 19 की फीस उनकी फिल्म सिकंदर के पूरे बजट से अधिक होने वाली है।

अनिल सिंह

सलमान खान और बिग बॉस का पुराना नाता है। बिग बॉस 19 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। सलमान खान उसकी तैयारी में भी जुट गए हैं। पिछले साल सलमान खान ने बिग बॉस 18 के लिए फीस के तौर पर 250 करोड़ की रकम हासिल की थी। अब कहा यह जा रहा है कि इस बार यानी बिग बॉस 19 में उनकी फीस का आंकड़ा 300 करोड़ के आसपास पहुंच जाएगा। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि बिग बॉस 19 की उनकी यह फीस उनकी ही फिल्म सिकंदर के कुल बजट से अधिक होने वाली है। सिकंदर 200 करोड़ के बजट में बन कर तैयार हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान को बिग बॉस की वीकेंड का वार शूटिंग के लिए पर डे 20 करोड़ की फीस मिलती है एक ही दिन की शूटिंग में 2 दिन का एपिसोड शूट किया जाता है। हर हफ्ते 20 करोड़ की रकम, 12 हफ्ते शो चलता है, तो उसे हिसाब से यह आंकड़ा ढाई सौ करोड़ के आसपास पहुंच जाता है, लेकिन खबर यह है कि इस साल सलमान खान को पिछले साल के मुकाबले अधिक फीस मिलने वाली है। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल सलमान खान की बिग बॉस 19 की फीस 300 करोड़ के आसपास पहुंच जाएगी, जो उनकी ही फिल्म सिकंदर के कुल बजट से अधिक होगी।

सलमान खान की बिग बॉस की फीस को लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है, लेकिन उन्हें असल में कितनी फीस मिलती है, इसके बारे में कोई औपचारिक जानकारी अब तक उपलब्ध नहीं हुई है। सलमान खान ने बिग बॉस में इस बात का खुलासा किया था कि फीस को लेकर मीडिया रिपोर्ट में जो दावा किया जाता है उन्हें देखकर वह खुद भी हैरान रह जाते हैं, क्योंकि असल में उन्हें इसकी आधी फीस भी नहीं मिलती है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि सलमान खान को लेकर हर साल 30 के आंकड़े का जो दावा किया जाता है, खुद सलमान खान ने ही यह बताया था कि उन्हें इतनी फीस नहीं मिलती। लेकिन फिर भी यह कहा जा सकता है कि वह टीवी के सबसे महंगे होस्ट हैं।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा