सलमान खान का 59 की उम्र में धमाकेदार ट्रांसफॉर्मेशन 
मनोरंजन

सलमान खान का 59 की उम्र में धमाकेदार ट्रांसफॉर्मेशन, फैंस बोले- भाई इज बैक

सलमान खान को बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक माना जाता है। 59 की उम्र में भी उन्होंने अपनी फिटनेस को मेनटेन किया हुआ है। लेकिन कुछ हफ्ते पहले एक्टर को उनकी निकली तोंद और मोटापे के कारण खूब ट्रोल किया गया था।

सोनाली झा

मुंबई: सलमान खान को बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक माना जाता है। 59 की उम्र में भी उन्होंने अपनी फिटनेस को मेनटेन किया हुआ है। लेकिन कुछ हफ्ते पहले एक्टर को उनकी निकली तोंद और मोटापे के कारण खूब ट्रोल किया गया था। पर अब सलमान अपने स्लिम लुक को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें सलमान बेहद पतले नजर आ रहे हैं और काफी हेंडसम लग रहे हैं।

भाईजान सलमान का यह स्लिम और सुपरफिट अवतार देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और कह रहे हैं भाई इज़ बैक। ये तस्वीरें 'रेस 3' में सलमान के को-स्टार रहे साजन सिंह ने शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। सलमान का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस गच्चा खा गए हैं और उनके डेडिकेशन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

इन तस्वीरों में सलमान खान ब्लू जींस और ब्लैक टी-शर्ट में पोज दे रहे हैं, जिनमें उनकी एकदम टोंड फिजीक नजर आ रही है। चेहरा भी पहले से काफी पतला लग रहा है। इन तस्वीरों पर फैंस ताबड़तोड़ कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, 'एक नंबर भाईजान।' एक और कमेंट है, 'भाई इज बैक।' एक फैन का कमेंट है, 'सलमान सर तो वाकई कितने यंग लग रहे हैं।

मालूम हो कि सलमान का यह नया लुक उनकी नई फिल्म के लिए है, जोकि गलवान घाटी की लड़ाई पर आधारित एक वॉर मूवी होगी। कहानी सेना अधिकारी कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू के वास्तविक जीवन पर आधारित है। यह रोल सलमान निभाएंगे और यह उनके अब तक के निभाए सबसे मुश्किल किरदारों में से एक होगा। 'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के लिए सलमान को न केवल शारीरिक रूप से फिट होना है, बल्कि भावनात्मक और मानसिक रूप से भी मजबूत होना है। एक सोर्स के मुताबिक, सलमान सिर्फ वर्दी नहीं पहन रहे हैं, बल्कि वह एक नेशनल हीरो की कहानी को अपने कंधों पर उठा रहे हैं।

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती