सोमी अली ने फैसल खान को बताया ईमानदार, आमिर खान पर फैसल ने लगाया है गंभीर आरोप  
मनोरंजन

Somy Ali: फैसल खान के सपोर्ट में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड, सोमी अली ने फैसल को बताया ईमानदार

Faissal Khan: आमिर खान और उनके परिवार पर उनके भाई फैसल खान ने गंभीर आरोप लगाया है। फैसल और आमिर के बीच इस विवाद में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने फैसल को सपोर्ट किया। 

अनिल सिंह

StartFragment

Somy Ali Supports Faissal Khan: फैसल खान ने अपने भाई आमिर खान और अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाया है। आमिर खान और परिवार को लेकर वह दूसरी बार चौंकाने वाला खुलासा करते हुए नजर आए हैं। पहले उन्होंने बताया था कि उन्हें साल भर कमरे में बंद रखा गया, उन्हें पागल घोषित करने का षड्यंत्र रचा गया। वहीं इस बार उन्होंने अपने आरोप में कहा है कि आमिर खान का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था उनका एक नाजायज बच्चा भी है। इतना ही नहीं फैसल खान ने यह भी कहा कि उनका परिवार उनकी मौसी के साथ उनकी शादी करने के लिए उन्हें मजबूर कर रहा था। 

फैसल खान के ताजा आरोप पर अभी आमिर खान और उनके परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जबकि पहली बार जब उन्होंने आमिर खान और परिवार पर गंभीर आरोप लगाया था, तब आमिर खान और परिवार की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई थी, फैसल खान के आरोपों को बेबुनियाद बताया गया था। अब इस मामले में सलमान खान की एक गर्लफ्रेंड सोमी अली ने फैसल खान का समर्थन किया है। 

फैसल खान के सपोर्ट में सोमी अली 

फैसल खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आमिर खान और परिवार के खिलाफ जो बातें कहीं वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उन्हीं में से एक वीडियो पर सोमी अली ने कमेंट किया है और वह फैसल खान के सपोर्ट में नजर आ रही हैं। सोमी अली ने कमेंट में लिखा, लोगों को चाहिए कि फैसल को अकेला छोड़ दें, उसके साथ कुछ भी गलत नहीं है। वह एक इंटेलिजेंट शख्स है, साथ ही वह एक ईमानदार और समझदार इंसान भी हैं। 

फैसल ने आमिर खान और परिवार के खिलाफ क्या लगाया आरोप 

फैसल खान ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आमिर खान और परिवार पर गंभीर आरोप लगाया, बताया कि आमिर खान का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था और आमिर खान का एक नाजायज बच्चा भी है, इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि उनका परिवार फैसल खान पर शादी के लिए दबाव बना रहा था और वह फैसल खान को मौसी के साथ शादी करने के लिए मजबूर कर रहे थे।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज