पसली में चोट के बावजूद सलमान ने नहीं रोकी सिकंदर के गाने 'बम बम भोले' की शूटिंग 
मनोरंजन

Salman Khan: दर्द के आगे नहीं झुका सिकंदर, पसली की चोट संग सलमान खान ने कंप्लीट की खतरनाक शूटिंग

Salman Khan Shoot With Rib Injury: सलमान खान की मेहनत और काम के प्रति लगन का कोई जवाब नहीं है। सलमान दर्द को कभी आड़े नहीं आने देते और हर हाल में दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार रहते हैं।

अनिल सिंह

Salman Khan Shoot With Rib Injury: सलमान खान को हाल ही में पसली में चोट लगी थी। चोट लगने के बावजूद सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' के जबरदस्त गाने 'बम बम भोले' की शूटिंग पूरी की। एक फैन ने वीडियो शेयर किया जिसमें सलमान को अपनी चोटिल पसली को पकड़ते हुए दर्द में देखा गया। इसके बावजूद सलमान एक्टिव बने हुए हैं, इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं और फैंस और मीडिया से भी मिल रहे हैं।

'बम बम भोले' एक होली सीन पर बेस्ड गाना है, जिसमें बड़े सेट पर कई डांसर्स और एक्टर्स के साथ शूटिंग की गई है। गाने में जबरदस्त एनर्जी और परफेक्शन की जरूरत थी। अपनी चोट की तकलीफ के बावजूद सलमान ने शूटिंग जारी रखने का फैसला किया, ताकि बड़े लेवल पर हो रही इस शूटिंग में कोई रुकावट न आए। सलमान ने शूट कैंसिल न करके ये साबित कर दिया कि वो अपने काम और टीम के प्रति कितने प्रोफेशनल और डेडीकेटेड हैं।

गाने के डांस मूव्स आसान नहीं थे, और चोट के चलते हर मूव सलमान के लिए एक परीक्षा जैसा था। लेकिन सलमान ने अपने हौसले, नेचुरल चार्म और प्रोजेक्ट के लिए कमिटमेंट के दम पर दर्द के बावजूद बेहतरीन परफॉर्मेंस दी।

ऐसे ही लम्हे ये साबित करते हैं कि सलमान आज भी बॉलीवुड के सबसे चहेते स्टार्स में से एक क्यों हैं—वो अपने फैन्स के लिए हर हद पार कर जाते हैं। सलमान इस ईद पर फिल्म सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरुगदॉस ने किया है।

जैसे-जैसे सिकंदर की रिलीज का वक्त करीब आ रहा है, वैसे-वैसे फैंस की एक्साइटमेंट और क्रेज़ अपने पीक पर पहुंच रहा है। सलमान खान ईद 2025 पर सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं और डायरेक्शन की कमान ए.आर. मुरुगदॉस ने संभाली है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, इमोशन और एंटरटेनमेंट का तड़का देखने को मिलेगा, और सबसे बड़ी बात यह है कि अभी इस फिल्म से जुड़े कई सरप्राइज़ सामने आना बाकी हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां