सलमान खान अपकमिंग मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Battle of Galwan का पहला गीत ‘मातृभूमि’ बना देशभक्ति की आवाज, हिमेश रेशमिया-अरिजीत सिंह की धुन ने छू लिया दिल

Maatrubhumi Song Teaser: सलमान खान की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला देशभक्ति गीत ‘मातृभूमि’ जल्द रिलीज होगा। 19 सेकंड के टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है।

स्नेहा मौर्या

Battle of Galwan First Song Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की मोस्ट एंटीसिपेटेड वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ भले ही रिलीज में अभी दो महीने दूर हो, लेकिन फिल्म को लेकर चर्चाएं अभी से तेज हो गई हैं। फिल्मी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक इस प्रोजेक्ट का जबरदस्त बज बना हुआ है। खासतौर पर फिल्म के टीजर के बाद दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

‘बैटल ऑफ गलवान’ का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं और फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल में चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस सलमान को एक दमदार आर्मी ऑफिसर के अवतार में देखने के लिए बेताब हैं। इसी बीच फिल्म के पहले गाने की झलक सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है।

‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना देशभक्ति से होगा भरपूर

रिपब्लिक डे से पहले मेकर्स फिल्म का पहला गाना रिलीज करने जा रहे हैं, जो देशभक्ति की भावना को और मजबूत करता है। इस गाने का टाइटल ‘मातृभूमि’ रखा गया है। शुक्रवार को रिलीज हुए 19 सेकंड के सॉन्ग टीजर में गलवान घाटी, भारतीय सैनिकों और तिरंगे की झलक देखने को मिलती है। टीजर में सिर्फ गाने की धुन सुनाई देती है, लेकिन वही धुन दिल को छू जाने वाली है।

‘मातृभूमि’ गाने को म्यूजिक दिया है हिमेश रेशमिया ने, जो इससे पहले सलमान खान के साथ कई हिट गाने दे चुके हैं। इस बार भी दोनों की जोड़ी से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। गाने को अपनी आवाज दी है अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और मास्टर मानी धरमकोट ने। वहीं इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। मेकर्स के मुताबिक, पूरा गाना 24 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा।

कब रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म?

सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘बैटल ऑफ गलवान’ एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें सलमान खान कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। कर्नल संतोष बाबू 2020 में हुए भारत-चीन गलवान संघर्ष में शहीद हो गए थे। अब सलमान खान उनकी बहादुरी और बलिदान की कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत करते नजर आएंगे।

फिल्म और इसके पहले गाने को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट साफ तौर पर देखने को मिल रही है, और माना जा रहा है कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ देशभक्ति फिल्मों की लिस्ट में एक मजबूत नाम बनकर उभरेगी।

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती