सलमान खान  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

पैपराजी पर क्यों भड़के सलमान खान? गुस्से में घूरकर बोले- ये तेरा काम नहीं, यहां देखें वीडियो

Salman Khan Angry On Paparazzi: पॉपुलर शो 'बिग बॉस 20' के प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग के दौरान सलमान खान पैपराजी पर भड़क गए। एक फोटोग्राफर ने जब 'बाबा' कहकर बुलाए जाने पर उन्होंने कड़ा ऐतराज जताया।

यति सिंह

Big Boss 20 Salman Khan: इंडियन टेलीविजन के सबसे पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन की गिनती शुरू हो चुकी है। फैंस हर साल इस शो और इसके होस्ट सलमान खान की एक झलक पाने का उत्साह से इंतजार करते हैं। हाल ही में बिगबॉस के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग के दौरान सेट से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी को चौंका दिया। कैमरों के सामने हमेशा मुस्कुराकर पोज देने वाले भाईजान अचानक पैपराजी पर भड़क गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजन्स के बीच चर्चा का मुद्दा बन गया है।

'बाबा' सुनते ही गुस्से से तिलमिलाए भाईजान

मामला उस वक्त बिगड़ा जब सलमान खान बिग बॉस के सेट पर पैपराजी को पोज दे रहे थे। उसी दौरान एक पैपराजी ने उन्हें 'बाबा' कहकर आवाज लगाई। यह शब्द सुनते ही सलमान खान गुस्सा गए और उन्होंने फौरन पोज देना बंद कर दिया। गुस्से में घूरते हुए सलमान ने कहा कि यह उनका काम नहीं है और उन्हें इस तरह कैमरे के सामने आने या बार-बार बोलने की जरूरत नहीं है। पैपराजी की लगातार आ रही रिक्वेस्ट से वे काफी चिढ़ते हुए नजर आए और उन्होंने सख्त लहजे में वॉर्निंग दे डाली।

इंटरनेट पर छाया सलमान खान का नया डैशिंग लुक

पैपराजी के साथ हुई इस नोकझोंक के साथ-साथ सलमान खान ने बिग बॉस के स्टेज से अपनी नई तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों में सलमान का टशन और स्टाइल देखते ही बन रहा है। 60 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस फैंस को खूब लुभा रहा है। उन्होंने जींस और टाइट फिटेड टी-शर्ट के साथ वेस्टकोट और हैट पहनकर अपना लुक पूरा किया है। फैंस सलमान के इस डैशिंग और रॉकिंग लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और शो में उनकी धमाकेदार एंट्री को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस पर वापसी के लिए मिली तगड़ी फीस

'बिग बॉस 20' का आगाज 6 सितंबर से होने जा रहा है, जिसे सभी लोग जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख सकेंगे। इस नए सीजन के साथ ही सलमान खान की फीस को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं जारी हैं। खबरों के अनुसार दावा किया जा रहा है कि इस पूरे सीजन को होस्ट करने के लिए मेकर्स ने उन्हें लगभग 120 करोड़ रुपये का तगड़ा ऑफर दिया है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं