Photo: Twitter 
मनोरंजन

'नो एंट्री' के सीक्वल के लिए सलमान खान हुए राजी, जल्द शुरू होगा काम

सुनीता पांडे

मुंबई: साल 2006 में आई अनीस बज्मी की फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल की बात लंबे अरसे से सामने आ रही थी। इस फिल्म को लेकर सलमान खान ज्यादा उत्साहित नहीं थे। इसलिए इस पर काम शुरू नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब खबर है कि सलमान ने इस फिल्म के सीक्वल को लेकर निर्माता बोनी कपूर से बातचीत शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक इस फिल्म को लेकर सलमान खान की दिलचस्पी के बाद अनीस बज़्मी एक्शन में आ गए हैं।

https://twitter.com/Showbiz_IT/status/1658062429811789825

बता दें कि सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान स्टारर फिल्म 'नो एंट्री' बॉक्स ऑफिस पर कामयाब साबित हुई थी। फिल्म के निर्माता बोनी कपूर इसका सीक्वल बनाना चाहते थे, लेकिन ये सलमान खान को मंजूर नहीं था। शायद 'किसी का भाई किसी की जान' के असफल होने के बाद सलमान खान अपने जॉनर से बाहर निकल कर फिल्में करना चाहते हैं। 'नो एंट्री' की तैयारी उनकी इन्हीं कोशिशों का नतीजा है। खबर है कि 'नो एंट्री' के सीक्वल में सलमान खान के अपोजिट साउथ डीवा सामंथा रुथ प्रभु नजर आएंगी।

सलमान को आखिरी बार 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया था, जो इस साल ईद पर रिलीज हुई थी । 'टाइगर 3' इस साल दिवाली के दौरान रिलीज होगी। 'टाइगर' इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'एक था टाइगर थी', जिसे कबीर खान ने निर्देशित किया था। इसके बाद 'टाइगर जिंदा है' को अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया था। वहीं 'Tiger 3' के डायरेक्टर मनीष शर्मा होंगे।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार