सलमान खान को मिली मारने की धमकी 
मनोरंजन

सलमान खान को फिर मिली मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया सामने

सलमान खान को एक बार फिर से मारने की धमकी मिली है। हर बार की तरह इस बार भी लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया है। सलमान को धमकी देने वाले ने उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर से मारने की धमकी मिली है। हर बार की तरह इस बार भी लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया है। सलमान खान को धमकी देने वाले ने उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धमकी वाला यह संदेश मुंबई पुलिस की हेल्पलाइन पर आया है और एक अधिकारी को आधी रात के समय यह संदेश दिखा।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि धमकी देने वाले ने व्यक्ति ने दावा किया कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। संदेश में कहा गया है कि सलमान खान को अगर जिंदा रहना है तो उसे हमारे यानी बिश्नोई समाज मंदिर में आकर माफी मांगनी चाहिए या पांच करोड़ रुपये देने चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो हम उसे मार देंगे, हमारा गैंग अब भी सक्रिय है।

सूत्रों ने कहा कि पुलिस धमकी देने वाले का पता लगा रही है और उसने सलमान खान के लिए सुरक्षा बंदोबस्त मजबूत कर दिया है। लॉरेंस बिश्नोई हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत विभिन्न आरोपों में जेल में बंद है। कुछ दिन पहले भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने नोएडा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश ने बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा कि सलमान समुदाय के नेताओं से मिलने के लिए एक खाली चेकबुक लेकर आए और उनसे कहा कि वह मामले को खत्म करने के बदले जो कीमत चाहें, उसे भर दें। अगर हमें पैसे चाहिए होते, तो हम इसे स्वीकार कर लेते। रमेश ने कहा यह मुद्दा विचारधारा पर आधारित था। पैसे पर नहीं। हमारा खून खौल रहा था, जिस वक्त सलमान के पिता सलीम खान ने कहा था कि हम लॉरेंस पैसे के लिए उनके बेटे को निशाना बना रहे हैं।

जोधपुर में साल 1998 में काले हिरण की शिकायत की घटना हुई थी जब सलमान खान वहां फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के लिए गए थे। उनके साथ अन्य सेलिब्रिटी पर भी मामला दर्ज किया गया था, जिसमें सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे और नीलम कोठारी शामिल थे, जो फिल्म में उनके सह-कलाकार थे। यह मामला 25 साल से चल रहा है। सलमान खान फिलहाल दोषी करार दिए जाने के बाद जमानत पर बाहर है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान